Friday, November 27, 2026
20.1 C
Bhopal

जबलपुर स्टेशन पर चार दिन का रेलवे ब्लॉक

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर स्टेशन पर रेलवे मेंटेनेंस कार्य चल रहे हैं। स्टेशन पर जरूरी सुधार कार्यों के चलते 27 मई से 30 मई तक रोजाना तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक का सीधा असर रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पड़ेगा, जिसे इन चार दिनों के लिए मदनमहल स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ऑरिजिनेट किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी एनटीईएस मोबाइल ऐप या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से जरूर ले लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार

  • गाड़ी संख्या 22187, जो रानी कमलापति से अधारताल जाती है, 27 से 30 मई तक मदनमहल स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दी जाएगी। यानी यह ट्रेन इन तारीखों में मदनमहल से आगे अधारताल तक नहीं जाएगी।
  • वहीं गाड़ी संख्या 22188, जो अधारताल से रानी कमलापति आती है, इन्हीं तारीखों में मदनमहल स्टेशन से शॉर्ट ऑरिजिनेट होगी। यानी यह ट्रेन अधारताल से मदनमहल तक नहीं चलेगी।

Hot this week

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img