Wednesday, July 15, 2026
29.7 C
Bhopal

तेज रफ्तार कार ने 17 वर्षीय किशोर को मारी टक्कर:इलाज के दौरान मौत

हरिपुरा की नई बस्ती में 23 मई सुबह एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है, जब शंकर बंजारा नाम का किशोर रोज की तरह फ्रेश होने के बाद सड़क पार करके घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार से कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकर सड़क पर उछलकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद साथी विजय और अजय ने आनन-फानन में घायल शंकर को गायत्री अस्पताल पहुंचाया, जहां वह इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के कजिन राजेश बंजारा ने बताया, “हादसे के तुरंत बाद हमने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने न तो मौके पर समय से पहुंची और न ही शुरुआती घंटों में शिकायत दर्ज की। कई बार कहने के बाद शाम को जाकर एफआईआर लिखी गई। राजेश के मुताबिक, उन्होंने हादसे के वक्त कार का नंबर MP04 HA 3246 देखा था, लेकिन पुलिस ने अब तक न तो वाहन जब्त किया है और न ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है।

Hot this week

भोपाल: आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरापान केंद्रों पर छापा; दो फरार आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। भोपाल जिला आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार...

भोपाल देहात पुलिस: आईजी ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के लिए दिए कड़े निर्देश

​भोपाल। पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल देहात) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने...

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img