Wednesday, July 15, 2026
29.7 C
Bhopal

बैतूल के होटल में मिला भोपाल के एजेंट का शव

बैतूल में टेक्सटाइल कंपनी के एजेंट ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने तीन पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें कंपनी मालिक पर 5 लाख रुपए की झूठी चोरी का आरोप लगाने और धमकी देने की बात लिखी है। रविवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

घटना बैतूल के कोठी बाजार क्षेत्र में स्थित होटल सोनी की है। जानकारी के अनुसार मृतक धनवीर विश्वकर्मा (36) भोपाल की हुजूर तहसील के चोपड़ा कला गांव का रहने वाला था। कमरे से तेज बदबू आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर धनवीर का शव फंदे पर लटका मिला। वो पिछले तीन दिनों से होटल के उसी कमरे में रुका हुआ था।

तीन दिन से घर पर नहीं हुई थी बात घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी भोपाल से बैतूल पहुंच गए। भाई मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि धनवीर कपड़े की दुकान में काम करता था। वो बुधवार से घर से निकला था और कॉल करने पर रिसीव नहीं कर रहा था।

सुसाइड नोट में लिखा- होश-हवास में कदम उठा रहा हूं धनवीर ने नोट की शुरुआत में लिखा कि वो पूरे होश- आवाज़ में ये कदम उठा रहा है। उसने कंपनी मालिक तरुण सचदेव और संतोष कुंदवानी पर 5 लाख रुपए की चोरी का झूठा आरोप लगाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। साथ ही मांग की है कि उसके बच्चों को हर महीने 15 हजार रुपए दिए जाएं।

पत्नी को लिखा- प्यारी सुषमा मुझे माफ करना

नोट के दूसरे हिस्से में धनवीर ने पत्नी सुषमा से माफी मांगी है। लिखा है कि प्यारी सुषमा मुझे माफ करना। बेटा किट्टू मम्मी को परेशान मत करना और कहीं ज्यादा घूमना नहीं। मम्मी से पैसे लेकर तेरे लिए बड़े पापा से साइकिल मंगवा लेना। अच्छे से मन लगाकर पढ़ाई करना। हिमांशु बेटा मुझे माफ कर देना। तेरे पापा अब कभी वापस नहीं आएंगे।

‘बच्चों की आंखों में आंसू नहीं आने देना भाई’ अंतिम हिस्से में धनवीर ने अपने भाई मनोज के लिए लिखा है कि भाई अगर मैंने कभी गलत बोला हो, तो मुझे माफ कर देना। बच्चों की आंखों में आंसू नहीं आने देना। मम्मी पापा का ख्याल रखना। साथ ही कंपनी मालिकों से हर महीने 15 हजार रुपए लेने की बात दोहराई है, नहीं देने पर केस करने को कहा है।

कंपनी मालिक से पूछताछ की तैयारी पुलिस सुसाइड नोट की वैधता की जांच कर रही है। साथ ही कंपनी मालिक से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही ये स्पष्ट हो सकेगा कि धरमवीर की आत्महत्या के पीछे असली कारण क्या थे। फिलहाल मृतक के शव का रविवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hot this week

भोपाल: आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरापान केंद्रों पर छापा; दो फरार आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। भोपाल जिला आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा कारोबार...

भोपाल देहात पुलिस: आईजी ने एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण के लिए दिए कड़े निर्देश

​भोपाल। पुलिस महानिरीक्षक (भोपाल देहात) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्रा ने...

दहेज के लिए प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत 9 पर केस दर्ज

​इंदौर। आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग...

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

Topics

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, चोरों ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

​ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में रहने वाले...

स्कूली बसों पर पुलिस का चला डंडा, 15 वाहनों का कटा चालान

​विदिशा। शहर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img