Thursday, March 5, 2026
27.3 C
Bhopal

भोपाल में 11वीं कक्षा की छात्रा से रेप:गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

सूखी सेवनिया इलाके में एक युवक तीन महीने से 11वीं की छात्रा के साथ रेप कर रहा था। आरोपी पीड़िता के पिता के दोस्त का बेटा है और उसका घर आना जाना था। दुष्कर्म पीड़िता के प्रेग्नेंट होने पर मामले का खुलासा हुआ। तब परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पिपलिया बाज में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है। उसके घर पर पिता के दोस्त के साले आकाश यादव का अकसर आना जाता रहता था। इस दौरान आरोपी युवक ने किसी तरह छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। करीब तीन महीने पहले छात्रा जब घर में अकेली थी, तभी आरोपी युवक पहुंच गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पेट दर्द का इलाज कराने पहुंची तक प्रेग्नेंसी की खबर मिली

आरोपी लगातार पीड़िता का शोषण कर रहा था। कुछ दिन पहले पीड़िता को पेट में दर्द होने की शिकायत हुई तो उसने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला। बाद में अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Hot this week

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

तेज रफ्तार बाइक ने ली सुरक्षाकर्मी की जान, ड्यूटी से घर लौटते समय हुआ हादसा

​भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में बुधवार...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

Topics

भोपाल के कल 25 इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

​भोपाल। होली की दो दिनों की छुट्टी के बाद...

भोपाल: होली के जश्न के बीच मातम, भांग पीने के बाद युवा प्रोफेसर की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में होली की खुशियां...

पुलिस की लापरवाही, 5 महीने बाद दर्ज हुई 20 लाख की चोरी की FIR

​इंदौर। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img