Friday, November 27, 2026
20.1 C
Bhopal

14 से 16 जून तक बीजेपी विधायक-सांसदों का ट्रेनिंग कैंप

पचमढ़ी में 14 से 16 जून तक बीजेपी के विधायकों सांसदों का ट्रेनिंग कैंप आयोजित होगा। इस ट्रेनिंग कैंप में एमपी बीजेपी के सभी विधायक, मंत्री और लोकसभा, राज्यसभा के सांसद शामिल होंगे। उद्घाटन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आयेंगे। वहीं, समापन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

विधायकों, सांसदों को 5 साल में दिया जाता है प्रशिक्षण

विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद नवनिर्वाचित विधायकों, सांसदों को भाजपा 5 साल में एक बार प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम आयोजित करती है। यह ट्रेनिंग कैंप इस साल की शुरुआत में होना था। लेकिन संगठन चुनाव के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

लगातार आए विवादित बयान, प्रशिक्षण का एक कारण ये भी

11 मई को जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया। इसके बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक नरेंद्र प्रजापति के बयानों से भी विवाद बढ़ा। ऐसे में लगातार आ रहे विवादित बयानों के बाद पार्टी अब सभी विधायकों और सांसदों को प्रशिक्षण देने जा रही है।

Hot this week

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

दतिया। जिले में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ...

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है सेवा विस्तार, विदाई परेड की तैयारियां अचानक रोकी गईं

भोपाल। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना...

अस्थि विसर्जन के दौरान विवाद: परिवार ने पुलिस और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट व युवक के अपहरण के आरोप

भोपाल (बैरसिया)। बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img