Wednesday, July 15, 2026
28.4 C
Bhopal

भोपाल में किन्नर ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाले किन्नर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना रविवार देर रात की है। लिव इन पार्टनर उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। इधर, मृतक की मौसी ने बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि भांजा किन्नर नहीं था। किन्नरों की संगत में किन्नर बनकर रहने लगा था। तीन दिन से लगातार सुसाइड करने की बातें कर रहा था।

कोलार पुलिस के मुताबिक अब्बास नगर निवासी छोटू यादव उर्फ सौम्या किन्नर अब्बास नगर कोलार में रहती थी। वह मंगलवारा टोली के साथ मांगती थी। दानिश नाम के ऑटो चालक युवक के साथ एक कमरे में रहती थी। पास में ही उसका परिवार रहता था। रविवार देर रात सौम्या का शव उसके कमरे से बरामद किया। बॉडी फंदे पर लटकी थी, हालांकि कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मौसी का दावा बुरी संगत ने छोटू को किन्नर बनाया

मृतक छोटू की मौसी ने बताया कि भांजा सामान्य पुरुष था। बुरी संगत में किन्नरों की तरह रहने और मांगने लगा था। सुसाइड के तीन-चार दिन पहले से ही डिप्रेशन वाली बातें करने लगा था। आए दिन जान देने की बात कहता था। सब उसे समझाते थे लेकिन उसने सुसाइड कर लिया। हालांकि उसने किसी परेशानी का जिक्र कभी नहीं किया था। दानिश नाम के ऑटो चालक के साथ रहता था और वही उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। पुलिस दानिश से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल: सुदामा नगर दंपती हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों ने की थी हत्या

​भोपाल। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

Topics

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img