Thursday, March 5, 2026
32.8 C
Bhopal

भोपाल में पांचवीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग

भोपाल के निशातपुरा इलाके में रविवार देर रात माता-पिता से हुए विवाद के बाद गेट को बाहर से बंद कर एक युवक ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज दौरान सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

माता-पिता से हुआ था विवाद निशातपुरा पुलिस के मुताबिक विशाल तोमर पुत्र लक्ष्मण सिंह तोमर (18) बीडीए कॉलोनी, नबी बाग में रहता था। दसवीं में फेल होने के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। जबकि उसके पिता प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर हैं।

रविवार रात उसकी अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर घर से बाहर निकाला और मेनगेट को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद पांचवीं मंजिल पर पहुंचा और छलांग लगा दी।

पड़ोसियों को बुलाकर खुलवाया था गेट

परिजनों ने पड़ोसियों को बुलाकर बाहर से गेट खुलवाया और बाहर आकर देखा तो विशाल खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था। इसके बाद परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विशाल परिवार में सबसे छोटा लड़का था, जबकि उसका बड़ा भाई कटनी में नौकरी करता है, और बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। माता-पिता के बदहवास होने की वजह से बयान दर्ज नहीं हो सके है। जिससे पता चल सके कि विवाद की वजह क्या थी।

Hot this week

थाने के सामने गुंडागर्दी: सुपरवाइजर को सरेराह पीटा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में अपराधियों के...

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

Topics

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img