Thursday, July 16, 2026
26.4 C
Bhopal

नजीराबाद में कार सवार को लूटने वाले गिरफ्तार

नजीराबाद में रविवार रात कार सवार युवक से लूट की घटना हो गई। दो बदमाशों ने बीच सड़क पर खड़े होकर कार रुकवाई थी। इसके बाद फिल्मी अंदाज में चाकू की नोक पर चालक की जेब में रखी 25 सौ रुपए की नकदी छीन ली। घटना के समय कार में परिवार सवार था। पीड़ित ने घटना के बाद थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर आरोपी प्रकाश मीणा और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी कृष्णा सिंह ने बताया लटेरी निवासी प्रमोद शर्मा अपनी कार किराए पर चलाते हैं। रविवार को उनके पास होशंगाबाद की बुकिंग थी। वह गांव के ही परिवार को लेकर निकले। वह अभी नजीराबाद पहुंचे थे। ग्राम आमलिया की पुलिया पर दो युवक बीच सड़क पर खड़े दिखे। दोनों अपने हाथों में लकड़ी लिए थे। कार करीब आने पर दोनों नहीं हटे।

कार रुकते ही दोनों करीब आए और अड़ीबाजी करने लगे। दोनों ने प्रमोद को कार से नीचे उतार लिया और मारपीट शुरू कर दी। चाकू की नोक पर जेब में रखे 2500 लूट लिए। घटना के बाद थाने पहुंचे प्रमोद ने पूरी कहानी पुलिस को बताई। पुलिस ने तस्दीक कर बदमाशों की पहचान की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने शराब पीने के लिए लूट की थी। वहीं पीड़ित परिवार नर्मदापुरम जा रहा था।

Hot this week

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल: सुदामा नगर दंपती हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों ने की थी हत्या

​भोपाल। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

Topics

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img