Thursday, March 5, 2026
25.6 C
Bhopal

विदिशा मंडी में व्यापारी ने हम्माल को डंडे से पीटा

विदिशा शहर की पुरानी गल्ला मंडी में सोमवार को एक व्यापारी ने मामूली बात पर हम्माल से मारपीट कर दी। घटना से नाराज हम्मालों ने मंडी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी व्यापारी गिरधर अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब कुछ हम्माल भोजन के बाद पानी पीने जा रहे थे। इसी दौरान व्यापारी गिरधर अग्रवाल ने हम्माल हरिसिंह पर डंडे से हमला कर दिया। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि यह विवाद किसी गंभीर मुद्दे पर नहीं, बल्कि मामूली बात पर हुआ।

हम्मालों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग हम्मालों ने मंडी परिसर में जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपी व्यापारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे काम बंद कर देंगे। यूनियन की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी गई।

एक हम्माल ने बताया कि हम खाना खाकर बैठे थे, सिर्फ पानी पीने गए थे। तभी सेठ गिरधर अग्रवाल बिना कुछ कहे हमारे साथी को मारने लगे। हम चाहते हैं कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

पुलिस बोली- एफआईआर की प्रक्रिया जारी सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि मंडी में किसी प्रकार का चक्काजाम नहीं हुआ, लेकिन प्रदर्शन जरूर किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और हम्मालों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Hot this week

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

बैरसिया: शादी के नाम पर ठगी करने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ और उसकी साथी गिरफ्तार

​बैरसिया (भोपाल)। बैरसिया पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

Topics

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...

भोपाल: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, परिजनों का पथराव, पुलिसकर्मी घायल

​भोपाल। राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img