Thursday, July 16, 2026
30.3 C
Bhopal

भोपाल में तलाकशुदा महिला से लव जिहाद

भोपाल के कमला नगर इलाके में रहने वाली तलाकशुदा महिला के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। नदीम खान नाम के युवक ने पहचान छिपाते हुए पीड़िता से अमित बनकर मुलाकात की। मदद के बहाने उससे नजदीकी बढ़ाई और शादी का भरोसा दिलाकर रेप किया। आरोपी शादी के नाम पर धर्मांतरण का दबाव बना रहा था। वहीं एफआईआर से पहले हिंदू संगठनों ने थाना कमला नगर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

टीआई निरूपा पांडे ने बताया कि आरोपी नदीम बोरिंग मशीन का संचालन करता है। उसके संबंध में बारीकी से तस्दीक की जा रही है। फिलहाल पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया- 12 साल पहले पति से तलाक के बाद मैं अपने बेटे के साथ रहती हूं। तीन साल पहले बिरखेड़ा पठानी का रहने वाला नदीम मेरे संपर्क में आया। मेरी परेशानी के समय उसने मुझे सहारा दिया।

अपनी पहचान छिपाते हुए नाम अमित बताया। वह कहता था तुम अकेली महिला हो। किसी बात की चिंता मत करना। मैं हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा। 18 जून 2022 के दिन आरोपी, मुझे अपने घर ले गया और जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाया। इस तरह वह शादी का झांसा देकर गलत काम करता रहा। अब आरोपी शादी करने की बात पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा है।

आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो भी लिए

13 मई को आरोपी नदीम महिला के घर पहुंचा। वह संबंध बनाने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ने इनकार किया तो आरोपी ने जबरदस्ती की। फिर महिला के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो ले लिए। शादी की बात पर बोला- तुम हिंदू हो और मैं मुसलमान हूं। मैं तुमसे शादी नहीं कर सकता।

बेटे को भी मुसलमान बनाने का दबाव बनाया

आरोपी ने कहा था अगर तुम अपने बेटे सहित मुसलमान धर्म अपना लोगी तो निकाह कर लूंगा। महिला ने धर्म परिवर्तन का मना किया तो आरोपी उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगा। धमकाया- वीडियो-फोटो वायरल कर समाज में बदनाम करने का डर बताया।

Hot this week

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल: सुदामा नगर दंपती हत्याकांड का खुलासा, प्रॉपर्टी डीलर सगे भाइयों ने की थी हत्या

​भोपाल। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

Topics

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...

भोपाल के तीन तेजतर्रार एसआई बने टीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में अपने प्रमोशन का...

मकान बेचकर खाते में जमा कराए थे 5.25 लाख, ठग ने एटीएम से किए पार

​इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बैंक खाते से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img