Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

शूटिंग कोच मोहसिन, उसके दो दोस्तों पर गैंगरेप का केस

इंदौर में शूटिंग एकेडमी की आड़ में हिंदू लड़कियों और महिलाओं से यौन शोषण के आरोपी मोहसिन खान पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। सोमवार को एक और पीड़ित की शिकायत पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने उस पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है। मोहसिन के साथ ही उसे दो दोस्त फैजान और इमरान पर भी गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। फैजान और इमरान आपस में भाई है।

शहर के द्वारकापुरी में रहने वाली नाबालिग लड़की ने तंत्र-मंत्र और प्रेस से जलाने के भी आरोप लगाए है। फिलहाल मुख्य आरोपी मोहसिन 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है। मोहसिन अभी जेल में बंद है। इसलिए पुलिस उसे वहां से लाकर पूछताछ करेगी।

इधर, इस पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर ने जांच के लिए 6 सदस्यीय एसआईटी गठित की है। इसमें एडिशनल डीसीपी आनंद यादव, एसीपी शिवेन्द्रू जोशी, टीआई अन्नपूर्णा, एक एसआई, एक हेड कॉन्स्टेबल और साइबर सेल का एक सिपाही शामिल हैं।

पढ़िए- पीड़ित लड़की ने पुलिस को क्या बताया

मुझे बैड टच करता था, गोदी में बैठाता था जिस लड़की ने मोहसिन और उसके दो दोस्तों पर गैंगरेप का केस दर्ज कराया है, वह वारदात के समय नाबालिग थी। उसने बताया- मैं घरेलू कार्य करती थी। मेरे पिताजी का स्वर्गवास हो जाने के कारण घर पर आर्थिक तंगी रहती थी। मेरे परिचित ने मुझे मोहसिन के फ्लैट पर सफाई कार्य के लिए लगाया था। फरवरी 2020 को मोहसिन ने मुझे कहा कि टिपटॉप रहा कर अच्छी लगती है। वो मुझे बैड टच करने लगा।

लड़की ने बताया- उस समय मेरी उम्र 17 वर्ष थी। मोहसिन रोज मेरे साथ गंदी हरकत किया करता था। जबरदस्ती पकड़कर गोद में बैठाता था। मुझे नए कपड़े देता था और कहता कि मेरे सामने ही कपड़े पहना करो। कई बार तो अपने हाथ से मेरे पहने हुए कपड़े उतारता था और नए कपड़े पहनाता था। मोहसिन ने मेरे साथ आपत्तिजनक व अप्राकृतिक तरीके से जबरदस्ती संबंध बनाए।

15 दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया लड़की ने आरोप लगाए कि मोहसिन से मिलने उसका दोस्त फैजान और उसका भाई इमरान भी आया करता था। यह दोनों भी मुझे गलत तरीके से छूते थे। लॉकडाउन के समय मोहसिन, इमरान और फैजान ने खाना बनाने के बहाने घर पर बुला लिया और इन तीनों ने मुझे 15 दिन कैद करके रखा। इस दौरान तीनों मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म करते थे।

अश्लील वीडियो दिखाकर रेप किया, धमकाया लड़की ने बताया- मोहसिन मुझे अशलील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किया करता था। वो मेरे वीडियो भी बनाता था। मैं उसके कहे अनुसार नहीं करती तो वह मुझे पीटता था। मुझे जबरदस्ती मांस भी खिलाते थे। नहीं खाने पर जान से मारने की धमकी देते थे।

मोहसिन और फैजान मुझ पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर इमरान से शादी करने का दबाव बनाते थे। मुझे पिस्तौल दिखाकर यह धमकी देता था कि यदि यह बात किसी को बताई तो तुझे और तेरी विधवा मां को जान से मार देंगे और तेरे नग्न फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे।

पुलिस को डाटा डिलीट करने की आशंका मोहसिन को रिमांड पर लेकर दर्ज हुए प्रकरण को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को शंका है कि मोहसिन ने मोबाइल से काफी डेटा डिलीट कर दिया है। इसे लेकर भी साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी। वहीं, दूसरी टीम मोहसिन से जुड़े लोगों की जानकारी इकट्‌ठा करने के साथ पीड़िताओं से पूछताछ करेगी।

डीसीपी ऋषिकेश मीना ने बताया-

पुलिस को कोर्ट ने मोहसिन का 7 दिन का रिमांड दिया है। तीन अलग-अलग मामलों में हुई एफआईआर को लेकर उससे पूछताछ की जाना है। मोहसिन पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और छेड़छाड़ के केस दर्ज हैं। हमें शंका है कि मोहसिन ने मोबाइल से डेटा डिलीट किया है।

मोहसिन के बैंक अकाउंट की होगी जांच डीसीपी ने बताया कि डेटा रिकवर करने में फॉरेंसिंक लैब की मदद ली जा रही है। उससे कुछ डॉक्यूमेंट और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी पुलिस जब्त करने की बात कह रही है। उसके बैंक अकाउंट की भी जांच की जा रही है।

दरअसल, हिंदूवादी संगठनों ने आरोप लगाया था मोहसिन को हिंदू लड़कियों को फंसाने के लिए फंडिंग की जा रही है। मोहसिन किन लोगों से संपर्क में था। इसकी भी जांच की जा रही है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img