Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

80 हजार रुपए नहीं दिए तो वीडियो वायरल किया

मंदसौर में भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही जमानत मिल गई है। जिसके बाद सोमवार शाम को वह गरोठ उपजेल से रिहा हो गए। इधर, वीडियो वायरल करने के मामले में कंपनी ने अपने तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

मनोहर धाकड़ का 13 मई का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे थे। इस मामले में 23 मई को मंदसौर के भानपुरा थाने में मनोहर धाकड़ और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

25 मई रविवार को आरोपी भाजपा नेता मनोहर धाकड़ ने भानपुरा थाने में सरेंडर किया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से गरोठ जेल भेज दिया गया था। जमानती धाराएं होने की वजह से धाकड़ को आसानी से जमानत मिल गई।

वीडियो वायरल करने वाली तीन कर्मचारी बर्खास्त 8 लेन एक्सप्रेस वे के हाई सिक्योरिटी कैमरे में कैद भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का वीडियो वायरल करने के मामले में तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने बताया कि यह तीनों एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के कर्मचारी थे।

संदीप पाटीदार ने बताया कि हमारी ओर से वीडियो वायरल के संबंध में एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को सूचना दी गई थी। जिसके बाद एमकेसी कंपनी ने तीनों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। 13 मई की रात यही तीनों ड्यूटी पर तैनात थे। लापरवाही बरतने के आरोप में इन्हें बर्खास्त किया गया है।

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने बताया-

तीनों प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी हैं। हमने कंपनी को नोटिस दिया था। इसके बाद कंपनी ने उन्हें टर्मिनेट कर दिया है। इस बारे में पुलिस को सूचना दी है। जांच में पुलिस को पूरा सहयोग किया जा रहा है।

80 हजार रुपए नहीं मिलने पर वीडियो किया वायरल आरोपी भाजपा नेता मनोहर धाकड़ ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि नीमथुर पॉइंट के पास हमारी कार को एनएचएआई के 6 से 8 कर्मचारियों ने आकर घेर लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। उन्होंने 1 लाख रुपए की डिमांड की। मेरे पास 20 हजार नकद थे, जो मैंने उन्हें दे दिए। तो दे दिए। बाकी के 80 हजार रुपए को लेकर उनमें से किसी ने वीडियो वायरल कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, एलईडी स्क्रीन से मोबाइल के जरिए वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल किए गए थे। इन वीडियो की आवाजों की पहचान के आधार पर तीनों कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img