Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल में भाई की हत्या करने वाले का कबूलनामा

छोटा भाई विवेक नशे की लत में पढ़ चुका था। शराब पीता था, पिता के साथ बदसलूकी करता था। उन पर हाथ भी उठा चुका था। जो कुछ भी पैसा कमाता था, शराब में उड़ा दिया करता था। मैं समझाता तो मुझ से बदसलूकी करता था। छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर धमकाता था। गुस्से में आपे से बाहर हो जाता था। जो कुछ हाथ में आता था उसी से पीटता था। यहां तक की मर चुकी मां तक को गालियां देता था। कई बार उसकी थाने में शिकायत की, बाद में स्वयं अफसोस होता कि भाई थाने में बैठा तो पिता और मैं ही उसे छुड़ाने भी जाते थे। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था। मेरे नए कपड़े और जूतों को बिना पूछे पहन लिया करता था। वारदात की रात बिन पूछे मेरे नए कपड़े पहनने की बात पर विवाद हुआ। मैं उसे मारना नहीं चाहता था लेकिन गर्दन में गहरा चाकू लगने बाद वह तड़पने लगा। मुझे लगा कि कुछ दिन में घाव भर जाएगा और मैं पुलिस से बचने के लिए घर से भाग गया लेकिन, मौत की सूचना पकड़े जाने के बाद मिली।

यह कहना है अपने ही छोटे भाई से विवाद करने के बाद उसकी चाकू से हत्या करने वाले ओमकार का। वारदात के बाद आरोपी घर से भाग गया और शहर छोड़ने के फिराक में था तभी पुलिस ने उसे भोपाल स्टेशन के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।

जीन्स पहने की बात पर हुआ था विवाद

एसआई राजेश तिवारी ने बताया कि 55 वर्षीय मुन्ना गिरी भीमनगर में रहते हैं। पत्नी की मौत हो चुकी है और उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा ओमकार गिरी (22) और छोटा विवेक गिरी (19) हैं। दोनों शादी पार्टियों में वेटर के तौर पर काम करते हैं। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे विवेक घर लौटा था। उसने बड़े भाई ओमकार गिरी की जीन्स पहनी हुई थी।

उसके घर लौटते ही विवेक ने अपने कपड़े पहनने को लेकर छोटे भाई से विवाद शुरू कर दिया। दोनों में काफी समय तक बहस हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इससे गुस्सा होकर ओमकार ने अपने घर में रखे चाकू से छोटे भाई विवेक की गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई थी।

विवेक की हत्या करने वाला बड़ा भाई ओमकार गिरी।

पड़ोसी बोला सुबह घटना की जानकारी मिली

मृतक के पड़ोसी दीपक पाल ने बताया कि सुबह पांच बजे तक शव घर में ही रखा था। मृतक के पिता ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया, तब मैं भी वहां पहुंचा। तत्काल आस पास के लोगों को विक्की भैया ने एकत्र किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पीएम के लिए रवाना किया। दोनों भाईयों में कपड़े पहनने को लेकर विवाद हुआ था।

पिता की भूमिका की जांच जारी

पुलिस का मानना है कि हत्याकांड को रात एक बजे के आस पास अंजाम दिया गया है। चाकू मारने के बाद बड़ा बेटा घर से भाग चुका था। छोटा उनके सामने ही तड़पता रहा। काफी समय बाद उन्होंने मदद के लिए पड़ोसियों को पुकारना शुरू किया, तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। एसआई राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी शहर से बाहर भागने के प्रयास में था, उसे भोपाल स्टेशन के करीब से हिरासत में लिया है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img