Thursday, July 16, 2026
35.9 C
Bhopal

डिप्टी सीएम के बंगले के पास दो गुटों में मारपीट

भोपाल में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बंगले के पास लिंक रोड स्थित शाही दरबार आइसक्रीम पार्लर के बाहर रविवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। रेस्टोरेंट संचालक और उसके कर्मचारियों ने अन्य लोगों के साथ मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनभर से ज्यादा लोग लात-घूंसे और डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। हालांकि मारपीट की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है।

रात करीब 12:30 बजे के आसपास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गई। शाही दरबार आइसक्रीम पार्लर उस वक्त खुला हुआ था और वहीं पर झगड़े की शुरुआत हुई। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक और उसके स्टाफ द्वारा डंडों से हमला किए जाने की बात भी सामने आई है।

सूचना मिलने पर नाइट गश्त में तैनात पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने देर रात खुले रेस्टोरेंट संचालन को लेकर कार्रवाई करते हुए संचालक और कर्मचारियों को पकड़कर थाने भिजवाया। हालांकि देर रात खुला रेस्टोरेंट नियमों के खिलाफ था, संचालक के खिलाफ धारा 188 और मौजूद हुड़दंगियों पर धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

एसीपी टीटी नगर सीएस पांडे ने बताया कि ‘घटना स्थल पर जब पुलिस पहुंची तब तक मारपीट बंद हो चुकी थी। लेकिन रेस्टोरेंट खुला होने के चलते उसके संचालक के खिलाफ 188 की कार्रवाई की गई है। वहीं रेस्टोरेंट कर्मचारियों पर मारपीट को लेकर भी कार्रवाई की गई है। वहीं फरियादी पक्ष से अभी तक कोई सामने नहीं आया है।

Hot this week

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी मंडप से गिरफ्तार

​इंदौर। चंदन नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर...

विदिशा: कार से स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने काटा ₹8,000 का चालान

​विदिशा। शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंट...

झुग्गी बस्तियों में गांजा बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, 10 हजार का माल जब्त

​भोपाल। अयोध्या नगर पुलिस ने नशा विरोधी अभियान 'नशे...

भोपाल: डीबी सिटी मॉल में शहर का पहला 120kW अल्ट्रा-फास्ट ईवी चार्जर शुरू

​भोपाल। इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चालकों के लिए राहत भरी...

इंदौर: ऐप अपडेट करना पड़ा महंगा, फ्रूट व्यापारी के खाते से उड़े 3.92 लाख

​इंदौर। शहर के सराफा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी...

Topics

भोपाल में खौफनाक वारदात: खजाने के अंधविश्वास में पिता ने की बेटी की बलि

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में एक दिल दहला...

जगदीशपुर में 19 जुलाई को होगी कैबिनेट बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

​भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 19 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img