Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

मल्टी में लाइट गई, लिफ्ट में फंसा मासूम:पिता को पड़ा अटैक, अस्पताल में हुई मौत

रॉयल फार्म विला कॉलोनी की एक मल्टी में सोमवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब 11 बजे अचानक लाइट जाने से एक 8 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। यह देख नीचे खड़े पिता को इतना गहरा झटका लगा कि घबराहट में उन्हें अटैक आ गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 51 वर्षीय ऋषि भटनागर के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ कॉलोनी के टावर-1 के फ्लैट नंबर 307 में रहते थे। पुलिस के मुताबिक, रोज की तरह सोमवार रात भी खाना खाने के बाद ऋषि टहलने नीचे आए थे। उनके साथ उनका 8 वर्षीय बेटा देवांश भी था। रात ज्यादा होने पर उन्होंने बेटे से कहा कि वह ऊपर चला जाए। देवांश जैसे ही लिफ्ट में पहुंचा, अचानक कॉलोनी की बिजली चली गई और वह लिफ्ट में फंस गया।

जनरेटर चालू कराने दौड़े, वहीं गिर पड़े

पुलिस ने बताया कि बेटे को लिफ्ट में फंसा देख ऋषिराज घबरा गए। वह तुरंत गार्ड रूम की ओर दौड़े ताकि जनरेटर चालू कराया जा सके। इसी दौरान उन्हें तेज घबराहट हुई और वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़े। कॉलोनी के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

जांच अधिकारी आमोद शर्मा के मुताबिक, हादसे के करीब तीन मिनट बाद कॉलोनी में बिजली बहाल हुई और लिफ्ट चालू हो गई। इसके बाद देवांश बाहर निकल पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक तौर पर मामला आकस्मिक मृत्यु का बताया जा रहा है, लेकिन लापरवाही के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img