Thursday, March 5, 2026
32.8 C
Bhopal

भोपाल में मंदिर जा रहे बुजुर्ग की एक्सीडेंट में मौत

भोपाल में स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में भेल के रिटार्यड एडिशनल सब इंजीनियर पवन चौरसिया की मौत हो गई। घटना बिड़ला मंदिर पार्किंग के पास की है। मामले में अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक पवन चौरसिया (63) अशोक बिहार कॉलोनी अशोका गार्डन में रहते थे और भेल के रिटायर्ड एडिशन सब इंजीनियर थे। ढाई साल पहले उनका रिटायरमेंट हुआ था। उनकी कोई संतान नहीं थी, पत्नी के साथ रहते थे। 23 मई 2025 को पत्नी गोमती के साथ बिड़ला मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। वाहन को पार्किंग की तरफ ले जा रहे थे।

तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। पांच दिन चले इलाज के बाद आज सुबह उनकी मौत हो गई। हालांकि पत्नी को हादसे में मामूली चोटें थीं। प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।

बाइक सवार युवक भी हुए थे घायल

चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि हादसे में बाइक सवार युवक भी घायल हुए थे। हालांकि वह बाद में बाइक सहित भाग गए थे। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Hot this week

थाने के सामने गुंडागर्दी: सुपरवाइजर को सरेराह पीटा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में अपराधियों के...

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

Topics

ग्रैंड ओमनी गार्डन में नकाबपोशों का तांडव, ऑफिस में की जमकर तोड़फोड़

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर चौराहा स्थित ग्रैंड...

मां के वियोग में इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिपलानी इलाके में मातम

​भोपाल। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक 26...

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में भीषण आग, मची अफरातफरी

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के...

बेटों की शराब की लत से परेशान मां ने दी जान, होलिका दहन के बाद घर में लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र के बैरागढ़ चीचली...

होली की खुशियां मातम में बदली,युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या

​इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित शिव पार्वती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img