Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

शूटिंग कोच मोहसिन ने 30 लड़कियों से गलत काम किया

इंदौर में शूटिंग एकेडमी की आड़ में लड़कियों और कर्मचारियों से रेप और छेड़छाड़ के आरोपी मोहसिन खान को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। अब उसका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कबूल करता दिखाई दे रहा है कि उसके कई लड़कियों से रिलेशन थे। इंदौर ही नहीं दूसरे जिलों की लड़कियों से भी टच में था। अब तक उसने 25 से 30 लड़कियों के साथ गलत काम किया है।

इधर, पुलिस ने मोहसिन को 7 दिन की रिमांड पर लिया है। मामले की जांच एक 6 सदस्यीय एसआईटी कर रही है। वहीं, सोमवार को एक और पीड़िता की शिकायत पर अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने उस पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए हैं।

यह मोहसिन पर पांचवीं FIR है, जिसमें उसके साथ ही उसके दोस्त फैजान और इमरान को भी आरोपी बनाया है। फैजान और इमरान आपस में भाई हैं। पुलिस को आज सुबह खजराना इलाके में इमरान की मोबाइल लोकेशन मिली, जिसके आधार पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जावद की लड़की से मिलने जाता था मोहसिन मोहसिन ने मंदसौर के पास जावद की एक अन्य लड़की का नाम पूछताछ में कबूला है। उसने बताया कि जावद में वह एक लड़की से मिलने जाता था। यह पता चलने पर अब हिंदूवादी संगठन उस लड़की की जानकारी निकाल रहे है। संभव है कि वह भी मोहसिन के खिलाफ केस दर्ज करा दें। हिंदूवादियों के मुताबिक उसके साथ भी मोहसिन ने काफी कुछ गलत किया है।

अकाउंट में नहीं मिला ट्रांजेक्शन

इधर, एसआईटी की टीम ने मोहसिन के बैंक खातों की जानकारी निकाल ली है। फिलहाल उसके अकांउट में फंडिंग जैसा ट्रांजेक्शन सामने नहीं आया है। उसके अकांउट में जो लेन-देन हुआ है वह क्लास में आने वाली लड़कियों की फीस के बाद स्टाफ की सैलरी है। हालांकि, अभी मोहसिन से और पूछताछ की जा रही है कि वह दूसरे अकांउट तो हैंडल नहीं कर रहा था।

पढ़िए, पांचवीं FIR में पीड़िता ने क्या बताया 26 मई को एक लड़की ने मोहसिन के खिलाफ 5वीं FIR दर्ज कराई है, जिसमें उसने मोहसिन और उसके दो दोस्त फैजान और इमरान पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। बताया कि वह वारदात के समय नाबालिग थी। घरेलू कार्य करती थी। पिता की मौत हो जाने के कारण घर पर आर्थिक तंगी रहती थी। मेरे परिचित ने मुझे मोहसिन के फ्लैट पर सफाई कार्य के लिए लगाया था। फरवरी 2020 को मोहसिन ने मुझे कहा कि टिपटॉप रहा कर अच्छी लगती है। वो मुझे बैड टच करने लगा।

लड़की ने बताया, उस समय मेरी उम्र 17 वर्ष थी। मोहसिन रोज मेरे साथ गंदी हरकत किया करता था। जबरदस्ती पकड़कर गोद में बैठाता था। मुझे नए कपड़े देता था और कहता कि मेरे सामने ही कपड़े पहना करो। कई बार तो अपने हाथ से मेरे पहने हुए कपड़े उतारता था और नए कपड़े पहनाता था। मोहसिन ने मेरे साथ आपत्तिजनक व अप्राकृतिक तरीके से जबरदस्ती संबंध बनाए।

15 दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया लड़की ने आरोप लगाए कि मोहसिन से मिलने उसका दोस्त फैजान और उसका भाई इमरान भी आया करता था। यह दोनों भी मुझे गलत तरीके से छूते थे। लॉकडाउन के समय मोहसिन, इमरान और फैजान ने खाना बनाने के बहाने घर पर बुला लिया और इन तीनों ने मुझे 15 दिन कैद करके रखा। इस दौरान तीनों मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म करते थे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img