Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

12 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म, 2 आरोपियों को 10-10 साल की सजा

12 दिनों तक किराए के मकान में महिला को बंधक बनाकर रखने और कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी विजय सिलावट और श्यामलाल सिलावट को भोपाल जिला न्यायालय ने 10-10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 15-15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

महिला घर से कपड़े सिलवाने के लिए निकली थी, इस दौरान आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया था। आरोपी श्यामलाल ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था और विजय ने श्यामलाल का सहयोग किया था। फैसला विशेष न्यायाधीश (ओएडब्ल्यू) नीलू संजीव श्रृंगीऋषि ने सुनाया है। इस मामले में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक प्रीति श्रीवास्तव ने पैरवी की है।

घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की 2 दिसंबर 2020 की है। महिला के दस्तयाब होने के बाद 14 दिसंबर 2020 को मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में एक आरोपी तेजनारायण शर्मा को साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया है। पीड़िता ने बयान में कहा था कि आरोपी तेजनारायण नाम का व्यक्ति उसे नई बस्ती गांधीनगर से डरा धमकाकर अपने साथ लेकर गया था।

पीड़िता को पत्नी बता किराए पर लिया था कमरा

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उसे प्रेम नगर छोला मंदिर में किराए के कमरे में 12 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। आरोपी विजय ने कमरा लेने के लिए मकान मालिक से पीड़िता को अपनी पत्नी बताया था। आरोपी श्यामलाल ने उसके साथ 7 दिसंबर और 12 दिसंबर की रात में दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह किसी तरह से दोनों आरोपियों से छिपकर भागकर अपने पति के पास गांधीनगर आ गई थी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img