Friday, July 17, 2026
28.3 C
Bhopal

महिलाओं के क्रिकेट की आड़ में खिला रहे थे सट्टा

इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पुलिस ने एक क्रिकेट टर्फ पर छापा मारकर महिलाओं के क्रिकेट मैच की आड़ में चल रहे सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया। यह मैच “फीमेल इंडोर क्रिकेट लीग” नाम से यूट्यूब पर लाइव प्रसारित किया जा रहा था, जबकि इसकी आड़ में 1 एक्स नामक सट्टा एप के माध्यम से दिल्ली से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस इस रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर पूरे नेटवर्क को उजागर करने में जुटी है।

दिल्ली में बैठकर चल रहा था सट्टा नेटवर्क

टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि ट्रेजर टाउन कॉलोनी बीजलपुर के पास बने टर्फ पर महिला क्रिकेट मैच कराए जा रहे हैं और यूट्यूब चैनल के माध्यम से उनका प्रसारण किया जाता है। साथ ही 1 एक्स नामक मोबाइल एप के जरिये इन मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वहां से युवक अनुराग पुत्र कृष्ण कुमार दलाल को पकड़ा गया, जो ट्रेजर टाउन में किराए से रह रहा था और मूल रूप से दिल्ली का निवासी है।

दिल्ली निवासी सिद्धार्थ राय मास्टरमाइंड

पूछताछ में अनुराग ने बताया कि पूरा प्रोजेक्ट उसके दोस्त सिद्धार्थ राय का है, जो दिल्ली में रहकर यूट्यूब पर मैच का प्रसारण करता है और सट्टे की बुकिंग कराता है। इसके लिए एक खास एप भी बनवाया गया है। पुलिस ने सिद्धार्थ को भी इस केस में आरोपी बनाया है और अब उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश में जुटी है।

महिलाएं खेल रहीं थीं क्रिकेट, कैमरों से हो रहा था लाइव प्रसारण

छापेमार कार्रवाई के दौरान टर्फ पर महिलाएं क्रिकेट खेल रही थीं और वहां से दो कैमरों के जरिए पूरा मैच यूट्यूब पर लाइव दिखाया जा रहा था।

इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने टर्फ से दो मोबाइल फोन, एक कस्टमाइज सीपीयू, दो मॉनिटर, दो कैमरे, यूपीएस, साइबर पावर डीबीआर, राउटर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। साथ ही सट्टे का लेखा-जोखा दर्ज एक डायरी और करीब 35,000 रुपए नकद भी बरामद किए हैं।

Hot this week

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...

Topics

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...

मप्र वक्फ बोर्ड विवाद: AIMIM ने अध्यक्ष के सामाजिक बहिष्कार का किया ऐलान

​भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों...

भोपाल: डेयरी की आड़ में गौवंश वध का भंडाफोड़, मांस और हथियार बरामद

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर में शुक्रवार...

बीएसएफ जवान के सूने घर में बड़ी चोरी, 5 लाख का माल पार

​ग्वालियर। सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में चोरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img