भोपाल के शाहपुरा के रोहित नगर में रहने वाली महिला बैंककर्मी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मकान मालिक की सूचना पर बुधवार की रात पुलिस ने कमरे से उसका शव बरामद किया। गुरुवार को पीएम के बाद बॉडी उत्तर प्रदेश से आए परिजनों के हवाले कर दी गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सब इंस्पेक्टर जगन्नाथ सिंह के मुताबिक रोहित नगर में रहने वाली 24 वर्षीय सोनाली शर्मा एक निजी बैंक में इंश्योरेंस शाखा में पदस्थ थीं। उसकी शादी नहीं हुई थी, और वह अकेली ही रहती थी। तीन महीने पहले ही इंदौर से ट्रांसफर होकर भोपाल आई थीं। उनका परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
सुसाइड नोट नहीं मिला
युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। रात को मकान मालिक ने फांसी लगाने की खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस उसके मोबाइल की सीडीआर निकाल रही है।




