Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

भोपाल में आवारा कुत्तों से बचने दौड़ाया स्कूटर

भोपाल की मोती मस्जिद के पास शुक्रवार शाम को स्कूटर सवार युवकों के पीछे आवारा कुत्ते पड़ गए। बचने के प्रयास में चालक ने वाहन को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। इससे बेकाबू स्कूटर एक बाइक से टकराने के बाद गिर गई। सड़क पर गिरे युवक लोडिंग वाहन के नीचे आ गए। हादसे में स्कूटर सवार दोनों युवकों को चोट आई हैं।

जानकारी के अनुसार जुझर हुसैन (16) और मोइज अब्बास (17) लखेरापुरा में रहते हैं। जुझर 11वीं का छात्र है और मोइज 12वीं का। दोनों एक स्कूटर पर टीटी नगर स्टेडियम जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर निकलते ही लगभग छह आवारा कुत्तों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। डर और घबराहट में स्कूटर बेकाबू होकर पास से गुजर रही बाइक से टकरा गई, जिससे छात्र सड़क पर गिर पड़े। उसी समय मोती मस्जिद की ओर से एक लोडिंग ऑटो गलत दिशा में आते हुए छात्रों से टकरा गया।

इलाज के लिए दोनों युवक अस्पताल में भर्ती

हादसे में जुझर के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि मोइज को हाथ-पैर में हल्की चोटें लगीं। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें दोनों छात्र ऑटो के नीचे आते हुए दिख रहे हैं। घटना के बाद घायल अवस्था में दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां जुझर की हालत नाजुक बताई गई है। बाइक सवार युवक भी गिरा, लेकिन उसे मामूली चोट आई।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img