Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

बिजली कंपनी के इंजीनियर्स के लिए फील्ड विजिट कंपलसरी

बारिश के मौसम में आंधी-पानी के कारण बिजली गुल होने के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऊर्जा विभाग ने इस सेवा में सुधार के लिए अफसरों को फील्ड विजिट के लिए कहा है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि तीनों विद्युत वितरण कम्पनी के अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और कनिष्ठ यंत्री क्षेत्र का लगातार दौरा करेंगे और विद्युत सप्लाई की समीक्षा करेंगे। फील्ड विजिट करने वाले अफसरों की सूची तैयार होगी और फील्ड में नहीं जाने वाले इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

मंत्री तोमर ने यह निर्देश शनिवार को विद्युत वितरण कम्पनियों के एमडी और अन्य अधिकारियों के साथ हुई बिजली ट्रिपिंग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। तोमर ने कहा कि हर अधिकारी बिजली उपभोक्ताओं के फोन जरूर सुने। फोन नहीं उठाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंधी और वर्षा के दौरान बिजली गुल होने पर क्विक एक्शन लेकर विद्युत आपूर्ति शुरू कराएं। तोमर ने कहा कि आवश्यकता अनुसार एफओसी (फ्यूज ऑन कॉल) की टीम बढ़ाएं।

ट्रांसफॉर्मर लोड का रिव्यू करें अधिकारी

मंत्री तोमर ने कहा कि अधिक लोड के कारण ट्रांसफॉर्मर पर जल जाते हैं। इसके लिए जरूरी है कि सर्वे कराकर उपयुक्त क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि कॉल-सेंटर की क्षमता में वृद्धि की जाए जिससे उपभोक्ताओं को समस्या दर्ज कराने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़े। मीटिंग में विद्युत वितरण कम्पनियों के एमडी अनय द्विवेदी, क्षितिज सिंघल और अनूप सिंह ने बिजली ट्रिपिंग से संबंधित समस्या के निराकरण की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

पूर्व क्षेत्र कम्पनी ने 1912 क्विक डेस्क हेल्पलाइन की शुरू

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 10 किलोवाट और उससे अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं (हाई वैल्यू कंज्यूमर) की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए 1912-क्विक डेस्क हेल्पलाइन की स्थापना की है। यह निर्णय उच्चदाब, औद्योगिक और व्यवसायिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति, बिलिंग और अन्य सेवाओं में विलंब की शिकायतें मिलने के चलते लिया गया है। उच्चदाब उपभोक्ताओं को शीघ्र समाधान हेतु विशेष क्विक डेस्क हेल्पलाइन स्थापित की गई है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से उपभोक्ता नई विद्युत कनेक्शन, बिलिंग, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य सेवाओं से संबंधित शिकायतें की जा सकती है।

  • हेल्पलाइन के जरिए 10 किलोवाट और उससे अधिक लोड वाले स्मार्ट बिजली ऐप पर आवेदन कर हेल्पलाइन से जल्द विद्युत कनेक्शन की सुविधा ली जा सकेगी।
  • 33/11 केवी फीडर बंद, डीटीआर खराबी, एलटी लाइन फॉल्ट वगैरह में तुरंत शिकायत दर्ज कर त्वरित समाधान किया जा सकेगा।
  • बिल प्राप्त न होने, मीटर रीडिंग, गलत बिलिंग आदि में शीघ्र समाधान किया जा सकेगा।
  • मीटर बदलना, नाम परिवर्तन, मोबाइल, ईमेल अपडेट, बिल भुगतान वगैरह सेवाएं भी मिलेंगी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img