Wednesday, September 30, 2026
32 C
Bhopal

ज्वेलरी शॉप से महिला ने चुराई अंगूठी-पायल

इंदौर के सराफा बाजार में एक महिला ने हाथ की सफाई दिखा दी। दुकान संचालक का ध्यान भटकते ही महिला ने अंगूठी के बॉक्स में से चंद सेकेंड में सोने की अंगूठी निकाल ली। महिला के जाने के बाद जब दुकान संचालक ने बॉक्स देखा तो अंगूठी गायब होने का पता चला। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो पता चला कि महिला अंगूठी के साथ दो जोड़ी पायल भी चुरा ले गई है।

घटना शनिवार को बड़ा सराफा में कपूर ज्वेलर्स पर हुई। इसकी शिकायत सराफा थाने पर की गई है। साथ ही घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मार्केट के ग्रुप पर सर्कुलेट किए, ताकि दूसरे व्यापारी भी सतर्क हो जाएं। इसके बाद बाजार में लाउड स्पीकर से अनाउंसमेंट भी की गई। दुकान मालिक सुधीर कपूर के परिजन चिराग कपूर ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर की है। एक महिला दुकान पर ज्वेलरी देखने आई थी। उसे ज्वेलरी दिखा रहे थे। इस दौरान उसने कब अंगूठी गायब कर दी पता ही नहीं चला। उसके जाने के बाद जब बॉक्स में एक सोने की अंगूठी नहीं मिली तो दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसे देखकर हम भी चौंक गए।

अंगूठी के अलावा दो जोड़ी पायल भी ले गई महिला

घटना के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो पता चला कि महिला सोने की अंगूठी के साथ दो जोड़ी पायल भी ले गई है। अंगूठी की कीमत 53 हजार रुपए और 227 ग्राम दो जोड़ी की पायल करीब 18 हजार रुपए है। उन्होंने बताया कि महिला अकेली आई थी। महिला ने कब वारदात की पता ही नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज में देखने पर पता चला कि दुकान संचालकों का ध्यान भटकते ही महिला ने बॉक्स खोलकर उसमें से एक सोने की अंगूठी चुरा ली। वहीं पायल देखने के दौरान उसने एक हाथ से पायल को अपनी साड़ी में छुपा लिया। जिसका किसी को पता भी नहीं चला

मार्केट के ग्रुप पर डाले फुटेज, व्यापारियों को किया सतर्क

इधर, घटना के बाद ज्वेलरी संचालक ने घटना के सीसीटीवी फुटेज सराफा बाजार के मार्केट के वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर किए, ताकि दूसरे व्यापारी भी सतर्क हो जाएं। इसके अलावा मार्केट में लाउड स्पीकर के माध्यम से महिला चोर से सतर्क रहने का अनाउंसमेंट भी किया गया। घटना के फुटेज भी इसलिए डाले गए थे, ताकि वह किसी व्यापारी के यहां आई हो तो उसके बारे में पता चल सके। इधर, घटना के बाद दुकान संचालक ने सराफा थाने में शिकायती आवेदन दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img