Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

ट्रेन चढ़ते समय फिसला पुलिसकर्मी, हाथ का पंजा कटा

देवास रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात एक पुलिसकर्मी ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गए, जिससे उनका हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया और पंजा कट गया। हादसे के बाद पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया।

देवास से इंदौर जा रहे थे

जानकारी के अनुसार, जितेन्द्र नामक पुलिसकर्मी देवास से इंदौर जाने के लिए रणथंबोर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12466) में चढ़ रहे थे। उसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 पर उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। इसी दौरान ट्रेन का एक पहिया उनके हाथ से गुजर गया।

RPF की टीम ने अस्पताल पहुंचाया

मौके पर मौजूद यात्रियों और RPF की टीम ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। आरपीएफ रतलाम मंडल के रामदयाल कुमार यादव ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का नाम जितेन्द्र चौहान है, जो एसएस (स्टेट सिक्योरिटी) में पदस्थ हैं।

फिलहाल उनकी तैनाती और मूल निवास के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर भेज दिया है।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img