Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया

रीवा में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। उसने मोबाइल चार्जर की लीड से पति का गला घोंट दिया। दम तोड़ने के बावजूद 10 मिनट तक कपड़े और हाथों से गला दबाते रहे।

तीन मासूम बच्चों की मां ने सोशल मीडिया पर वायरल मेरठ की मुस्कान के वीडियो को देखकर इस वारदात को अंजाम दिया। पकड़े जाने से पहले सारा आरोप पति के बुजुर्ग माता-पिता पर मढ़ने की भी कोशिश भी की। लेकिन पुलिस जांच में कमरे से मिले प्रेमी के आधार कार्ड और मोबाइल ने पूरे मामले को खोलकर रख दिया।

पति की हत्या कर जेल जाते वक्त भी वह ननद और सास-ससुर को धमकी देती रही। उसने कहा कि जिस दिन वह छूटकर आएगी तो उन्हें जान से मार देगी। साथ ही कहा, ‘पति को मारने का कोई अफसोस नहीं है।’

मामला रीवा शहर से 50 किलोमीटर दूर गुढ़ थाना क्षेत्र के कुटी बाबा गांव में 12 मई का है। फिलहाल दोनों आरोपी जेल में हैं।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img