Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

एक हजार से अधिक रेल यात्रियों को होगी असुविधा

रेलवे प्रशासन ने रीवा से चेर्लापल्ली (सिकंदराबाद) और वापसी मार्ग पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन की कुल दस ट्रिप (पांच अप और पांच डाउन) को निरस्त करने का निर्णय लिया है। यह फैसला दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के अंतर्गत लिया गया है।

दरअसल, दक्षिण-मध्य रेलवे के बेल्लमपल्ली रेलवे स्टेशन पर यार्ड के विस्तारीकरण और थर्ड रेल लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-एनआई और एनआई कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी और संरचनात्मक कार्य के चलते इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी।

परिणामस्वरूप, पश्चिम-मध्य रेलवे से संचालित होने वाली रीवा-चेर्लापल्ली (सिकंदराबाद) स्पेशल ट्रेन को पांच ट्रिप के लिए रद किया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के अनेक स्टेशनों से इस ट्रेन में प्रति ट्रिप करीब 1000 से अधिक यात्री सफर करते हैं।

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • गाड़ी संख्या 01704 – यह ट्रेन रीवा से चेर्लापल्ली (सिकंदराबाद) के लिए सप्ताह में दो बार चलती है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह ट्रेन 5 से 19 जून 2025 तक सभी ट्रिप्स में रीवा से प्रस्थान नहीं करेगी। यानी इस अवधि में इस गाड़ी की पांच ट्रिप रद रहेंगी।
  • गाड़ी संख्या 01703 – यह ट्रेन चेर्लापल्ली (सिकंदराबाद) से रीवा के लिए चलती है। यह भी सप्ताह में दो बार संचालित होती है। रेलवे द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन 6 से 20 जून 2025 तक की सभी ट्रिप्स में चेर्लापल्ली से नहीं चलेगी। यानी इस अवधि में इसकी भी पांच ट्रिप रद रहेंगी।

रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से विशेष अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके लिए यात्री एनटीईएस (NTES) एप्लीकेशन, रेल मदद पोर्टल या रेलवे की 139 सेवा के माध्यम से अपडेटेड स्टेटस चेक कर सकते हैं। मंडल के अधिकारियों के अनुसार इन सभी यात्रियों को जिनका टिकट निरस्ती दिनांक का था, उनको रेलवे नियमानुसार रिफंड करेगा।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img