Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

पत्रकार पर युवती से रेप का आरोप:खुद को अविवाहित बताकर बनाए संबंध

भिंड जिले में एक कथित पत्रकार पर युवती को पत्रकारिता सिखाने के बहाने दो साल तक साथ रखने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी ने पीड़िता के न्यूड वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना पुलिस के अनुसार, भिंड निवासी 20 वर्षीय पीड़िता ने 30 मई को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने शिकायत में बताया कि दो साल पहले मंगदपुरा निवासी कथित पत्रकार से उसकी मुलाकात हुई थी।

पत्रकारिता सिखाने के बहाने पहचान की

आरोपी ने स्वयं को पत्र​कार बताया और उसे पत्रकारिता सिखाने की बात कही। इस पर मैं और मेरा परिवार राजी हो गया। इसके बाद मैं आरोपी के साथ कई जगह कवरेज करने जाती थी, इस दौरान उसका ​व्यवहार अच्छा था।

अविवाहित बताकर बनाए संबंध

आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का वादा किया और माखनभोग होटल के ऊपर स्थित एक लॉज में कई बार संबंध बनाए। जब पीड़िता को पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसके न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

वीडियो वायरल करने की धमकी दी

आरोपी कई बार उसे सुसाइड करने की धमकी भी देता था। पीड़िता ने तंग आकर अपने माता-पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद 30 मई को पूरे मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, आरोपी को पकड़ा और मोबाइल से अश्लील वीडियो फोटो जब्त किए। इसके बाद अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला थाना प्रभारी क्रांति राजपूत ने बताया

जांच में युवती द्वारा लगाए गए आरोपी की पुष्टि की गई। आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img