Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

बर्थ डे पार्टी कर निकले युवक की एक्सीडेंट में मौत

भोपाल के ईटखेड़ी में एक रेस्टोरेंट में बर्थ डे पार्टी करने के बाद प्राइवेट कॉलेज के डिप्टी रजिस्ट्रार दोस्तों के साथ बाहर आए। बाइक पर बैठे साथियों से बात कर रहे थे। तभी एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में अस्पताल में इलाज के दौरान डिप्टी रजिस्ट्रार की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर है। हादसा रविवार की रात का है। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह करीब 4 बजे युवक की जान गई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक राजेश अहिरवार (25) एकता नगर लांबाखेड़ा में रहते थे। मृतक के भांजे करण ने बताया कि मामा के साथ घटना के समय मैं मौजूद था। 30 मई को उनका बर्थ डे था। लेकिन दोस्तों को पार्टी नहीं दे सके थे। मामा और मेरा दोस्ताना रिश्ता था। चार लोग पार्टी करने ईटखेड़ी के यादव ढाबा एण्ड रेस्टोरेंट पर पहुंचे थे।

यहां केक कटिंग की, खाना खाया और बाहर आ गए। यहां मामा अपनी बाइक पर बैठे और मैं और दोस्त दूसरी बाइक पर बैठे आपस में बातें कर रहे थे। तभी पीछे से आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार ड्राइवर भाग निकला। घबराहट में कोई भी कार का नंबर नोट नहीं कर सका। हादसे में मामा और दोस्त घायल हो गए।

इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

तत्काल राहगीरों की मदद से राजेश और उनके साथी को दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह 4 बजे उनकी मौत हो गई। हमीदिया हॉस्पिटल की मर्चुरी में पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

परिजन तलाश रहे थे लड़की

मृतक के मामा ने बताया कि भांजा होनहार था। कम उम्र में उसने अपनी फील्ड में बड़ी पहचान बना ली थी। परिवार में सबसे बड़ा था। उसके छोटे दो भाई हैं। मां-पिता उसके लिए लड़की तलाश रहे थे। हाल ही में तीन-चार लड़कियों को देखा भी था। अचानक राजेश की मौत के बाद परिवार सदमे में है

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img