Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

4 लोगों ने 2 भाइयों को लात-घूसों, डंडों से पीटा

भोपाल के नूर महल इलाके में वाहन पार्क करने को लेकर चार लोगों ने मिलकर दो भाइयों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लात-घूंसों और डंडों से दोनों की पिटाई कर दी। कुछ देर में आरोपी लहूलुहान हालत में दोनों युवकों को छोड़कर फरार हो गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चारों नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय अरबाज खान मुंशी हुसैन तालाब के पास नूर महल में रहता है और मेडिकल स्टोर पर काम करता है। उसका चचेरा भाई अयान खान अपनी मां परवीन को अस्पताल से चेक कराने के बाद रविवार की देर रात घर लौटा था। यहां उसने देखा की उनकी पार्किंग में पड़ोसी जावेद ने अपनी कार पार्क कर रखी है। हार्न बजाने पर जावेद डंडा लेकर बाहर निकला और अयान को गालियां देने लगा। शोर की आवाजें सुनने के बाद अरबाज घर के बाहर निकला।

आरोपियों ने अचानक किया हमला

अरबाज ने पुलिस को बताया कि वह जावेद को समझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी जावेद के घर से उसका साला सादिक, साले का ससुर इंसाफ और साले का बेटा कैफ बाहर आए। सभी ने निकलकर अरबाज और अयान पर हमला कर दिया। सिर में डंडा लगने से अरबाज को गंभीर चोट आई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img