Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

ऑफिस में क्लाइंट से अश्लील बातें करने का दबाव:नौकरी छोड़ने पर नाबालिग को मिली धमकी, कहा- फोटो-वीडियो वायरल कर देंगे

इंदौर के गांधी नगर इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ नौकरी के दौरान धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवतियों ने उसे कॉल के जरिए अश्लील बातें करने और क्लाइंट्स से रुपए ऐंठने का दबाव बनाया।

जब नाबालिग ने इनकार किया तो उसे बदनाम करने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता कल्याण संपत विहार की रहने वाली है। वह कुछ समय पहले सुपर कॉरिडोर के पास स्थित एंजल वन नामक ऑफिस में नौकरी करने गई थी। यहां उसने करीब 20 दिन काम किया, लेकिन ऑफिस का माहौल और गतिविधियां संदिग्ध लगीं, इसलिए उसने नौकरी छोड़ दी।

फोटो-वीडियो एडिट करके बदनाम करने की धमकी

पीड़िता के अनुसार, 26 मई को वह किसी काम से ऑफिस पहुंची थी, तभी वहां काम करने वाली आकृति दुबे और आयुषी नंदनवन ने उसे रोका और कहा कि अब से उसे लोगों को फोन करके अश्लील बातें करनी होंगी और उनसे पैसे वसूलने होंगे। जब लड़की ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया तो दोनों युवतियों ने उसे गालियां दीं और धमकाया कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया, तो उसके फोटो-वीडियो एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल कर देंगे।

मां को बताई सच्चाई, थाने पहुंचा परिवार

घबराई नाबालिग ने इसके बाद ऑफिस जाना बंद कर दिया। जब उसकी मां ने जॉब न जाने की वजह पूछी तो उसने पूरा मामला बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर गांधी नगर थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई।

पुलिस ने आकृति दुबे और आयुषी नंदनवन के खिलाफ नाबालिग को धमकाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की भूमिका और ऑफिस की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img