Thursday, October 1, 2026
25.6 C
Bhopal

भोपाल स्टेशन पर मिला गहनों से भरा लावारिस ट्राली बैग

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और ‘ऑपरेशन अमानत’ की प्रभावशीलता एक बार फिर देखने को मिली, जब भोपाल रेलवे स्टेशन से मिला करीब दो लाख रुपए मूल्य का बहुमूल्य सामान यात्री को लौटाया गया। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अमानत’ के अंतर्गत भोपाल स्टेशन पर आरपीएफ ने लावारिस हालत में मिले ट्रॉली बैग को उसके असली मालिक तक पहुंचाया।

रेसुब पोस्ट भोपाल के आरक्षक आर. मधुसूदन जब प्लेटफार्म क्रमांक-2 के पोल नंबर-7 के पास ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उन्हें एक कत्थई रंग का ट्रॉली सूटकेस लावारिस स्थिति में दिखाई दिया। आसपास पूछताछ करने पर किसी भी यात्री ने उस सूटकेस पर दावा नहीं किया। इसके बाद नियमों के तहत सूटकेस को खोलकर जांच की गई, जिसमें चांदी की पायल, बिछिया, कमरबंद, झुमका, सोने का मंगलसूत्र, एक वीवो मोबाइल, एक कैमरा स्टैंड और कुछ कपड़े मिले। सामान की कुल कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि सूटकेस को रेसुब पोस्ट लाकर रेल मदद एप पर दर्ज शिकायतों से मिलान किया गया, जहां बरखेड़ा, भोपाल निवासी रविंद्र गोस्वामी की शिकायत दर्ज पाई गई। उन्होंने ट्रेन संख्या 22146 एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान सूटकेस के गुम हो जाने की सूचना एप पर दी थी। शिकायत की पुष्टि होने पर रविंद्र गोस्वामी को बुलाया गया, उनके संबंधी दिनेश गोस्वामी आधार कार्ड सहित आरपीएफ पोस्ट पहुंचे। सत्यापन के बाद, दो गवाहों की मौजूदगी में सहायक उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने उक्त सामान उन्हें सुपुर्द कर दिया।

Hot this week

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img