Wednesday, February 25, 2026
22.8 C
Bhopal

महिला को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

शाहजहांनाबाद इलाके में एक महिला को चाकू दिखाकर धमकाने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

आरोपियों की पहचान एजाज उर्फ लंगड़ा और रेहान के रूप में हुई है। थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि एजाज का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। एजाज पहले तस्करी के मामले में जेल में बंद था। जिस महिला को धमकाया गया, वह पहले उसके संपर्क में रह चुकी है। जेल से छूटने के बाद एजाज महिला को दोबारा गलत धंधे में धकेलना चाहता था।

विरोध करने पर उसने अपने साथी रेहान के साथ मिलकर महिला को चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। वायरल वीडियो में दोनों आरोपी महिला को धमकाते हुए साफ नजर आ रहे थे। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और मंगलवार को वाजपेयी नगर मल्टी के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों बदमाशों ने खुद को कैमरे के सामने शर्मिंदा बताते हुए कहा— “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” का नारा लगाया।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img