Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

कार रुकवाकर सिगरेट मांगी, मना किया तो तोड़-फोड़कर की मारपीट

बागसेवनिया इलाके में सोमवार तड़के करीब सवा तीन बजे, कार से घर लौट रहे दो लोगों को एक युवक ने हाथ दिखाकर रोका और सिगरेट मांगी। कार सवारों ने सिगरेट देने से मना किया, तो युवक ने पीछे से कार में पत्थर मारकर कांच फोड़ दिया। तभी उसके दो साथी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी कार पर पत्थर बरसाए और युवकों से मारपीट की।

बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक, अमराई बागसेवनिया निवासी 32 वर्षीय अरुण अहिरवार लाइट रिपेयरिंग का काम करता है। दो जून को तड़के वह अपने दोस्त कृपाशंकर तिवारी की कार में बैठकर घर लौट रहा था। कृष्णा आर्केड कॉलोनी बागसेवनिया में अचानक एक युवक ने सामने आकर कार रुकवाई। युवक ने अरुण से सिगरेट मांगी।

अरुण ने मना किया, तो उसने जाने को कहा। कार जैसे ही आगे बढ़ी, वैसे ही उस युवक ने पीछे से पत्थर मारकर कार का कांच फोड़ दिया। अरुण और कृपाशंकर कार से नीचे उतरे, तो उसके दो साथी और पहुंच गए और कार पर पत्थर मारने लगे। तभी एक युवक ने अरुण को दांत से काट लिया। इलाके में गश्त कर रही डायल 100 मौके पर पहुंची और तीनों युवकों, वल्लभ नगर निवासी मोहित विश्वकर्मा, सीतामणि आर्केड बागसेवनिया निवासी शिवेश त्रिपाठी और मिथुन वापक्षे को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अड़ीबाजी और तोड़फोड़ समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया ।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img