Wednesday, February 25, 2026
20.6 C
Bhopal

शादी में जा रहे बाइक सवार युवक हादसे के शिकार, एक की मौत

बैरसिया का मामला, आशंका- कोई वाहन टक्कर मारकर भागा

बैरसिया में हुए सड़क हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। दोनों बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने निकले थे। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। हादसा सोमवार-मंगलवार रात करीब 12 बजे हुआ। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया कि सोनकच्छ निवासी वीरेंद्र सहरिया (28) और उसका दोस्त अनिल एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। बैरसिया के पास दोनों हादसे का शिकार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भेजा गया। यहां वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, अनिल को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। उसके सिर और शरीर में काफी चोट आई है। पुलिस इस रूट के सीसीटीवी खंगाल रही है कि आखिर किस वाहन की टक्कर से हादसा हुआ।

Hot this week

भोपाल में कल 30 इलाकों में गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 30 इलाकों में गुरुवार...

भोपाल में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाई

भोपाल | कोलार राजधानी के कोलार इलाके में एक लैब...

भोपाल में प्रेमिका ने किया प्रेमी का मर्डर

भोपाल | 25 फरवरी, 2026 ​राजधानी के बीएचईएल (BHEL) स्पोर्ट्स...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img