Friday, November 27, 2026
13.1 C
Bhopal

भोपाल में नाबालिग ने फांसी लगाई, मौत:पिता बोले प्रेम प्रसंग के चलते जान दी, हम शादी कराने तैयार थे, लड़के ने धोखा दिया

भोपाल छोला इलाके में रहने वाली 17 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। हालांकि सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतका के पिता ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बेटी एक युवक से प्रेम करती थी।

इस लड़के ने उससे शादी करने का वादा किया था। हमें कोई एतराज भी नहीं था, बालिग होने पर विवाह कराने की बात तय हो चुकी है। युवक ने शादी करने से अचानक इनकार कर दिया। जिससे बेटी तनाव थी। इसी कारण उसने फांसी लगाई है।

किशोरी दसवीं कक्षा तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ चुकी है। वह परिवार की इकलौती बेटी थी। उसकी मां हमीदिया हास्पिटल में बतौर गार्ड नौकरी करती है। जबकि पिता आयशर कंपनी में नौकरी करते हैं। मंगलवार देर रात किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने फंदे से उतारने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

दो साल के रिलेशन के बाद शादी से इनकार

किशोरी के पिता राकेश कुशवाह ने बताया कि बेटी का दो साल से एक युवक से रिलेशन था। हमें उसके रिश्ते की जानकारी थी। दोनों की शादी से भी हमें एतराज नहीं था। लड़के के परिवार को भी इसकी जानकारी थी। कुछ समय पहले अचानक युवक ने बेटी से शादी करने से इनकार कर दिया।

इससे बेटी डिप्रेशन में आ चुकी थी। इसी कारण उसने सुसाइड किया है। वहीं एसआई सुरेश सरेआम ने बताया कि परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजनों के डिटेल बयानों के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img