Friday, October 2, 2026
30 C
Bhopal

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के दौरान इंदौर में अगले दो दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर चर्चा करेंगे। अभियान की शुरुआत आज से हो गई है। पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय (गांधी भवन) पहुंचेंगे और संगठन सृजन अभियान को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से जानकारी साझा करेंगे। बच्चन अभियान के लिए इंदौर के चीफ को-ऑर्डिनेटर बनाए गए हैं। वे कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता भी करेंगे।

बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार इंदौर में संगठन सृजन अभियान की विधिवत शुरुआत कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में की गई है। जिसके अंतर्गत इंदौर की 6 विधानसभाओं के नेताओं-कार्यकर्ताओं से चर्चाओं का दौर चलेगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह ओजला, पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन बाला बच्चन, रवि जोशी, गजेंद्र सिसोदिया नेताओं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में 61 पर्यवेक्षकों को जिलेवार नियुक्त करते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त और मजबूती देने के लिए गुजरात के बाद मध्य प्रदेश और हरियाणा में इस अभियान की शुरुआत की है।

दो दिन चर्चाओं का दौर

इस प्रक्रिया को विस्तार देते हुए आज से लगातार दो दिवस तक विधानसभावार चर्चाओं का दौर चलेगा, जिसमे केंद्रीय एवं प्रादेशिक ऑब्जर्वर की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी बात रखेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि आज से कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में विधानसभावार चर्चाओं का आयोजन किया गया है, जिसके तहत 5 और 6 जून को विधानसभावार चर्चा होगी। गुरुवार को विधानसभावार चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं, जो शाम तक चलेंगी। वहीं शुक्रवार को होने वाली चर्चाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगी।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img