Friday, October 2, 2026
22 C
Bhopal

महंगे शौक पूरे करने इंजीनियर बने चोरी के मास्टरमाइंड

भोपाल की कोलार पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के चार साथी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। चोर गिरोह के मास्टर माइंड दो इंजीनियर दोस्त हैं। दोनों लग्जरी कारों से सूने मकानों की रैकी करते थे। इसके बाद शहर के बाहर रहने वाले गिरोह के सदस्यों को चोरी के लिए बुलाते। यहां होटल में उनके रहने का इंतेजाम किया जाता था।

लग्जरी कार से चोरी करने जाते और वारदात के बाद फरार हो जाते। दानिशकुंज में एक चोरी के बाद आरोपियों की कार के फुटेज पुलिस को मिले थे। इसी के आधार पर पुलिस ने दोनों इंजीनियर युवकों सहित उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के 7 खातों से 60 लाख रुपए से अधिक का लेन-देन का हिसाब मिला है। आरोपी रकम को महंगे होटलों में खाने, अय्याशी करने और शराब पीने में भी उड़ाते थे।

उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल की दो कारें, 22 लाख रुपए के सोने के जेवरात, 24 हजार रुपए कैश मिला है। जालसाज फर्जी तरीके से सोना गिरबी रखने वाली एक कंपनी से चोरी के जेवरात गिरबी रख 40 लाख रुपए का लोन ले चुके हैं। इस रकम को बदमाशों ने रियल स्टेट सहित अन्य कारोबार में इन्वेस्ट किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

पुलिस कमिश्नर हरीनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि 14 मई 2025 को दानिश कुंज के मकान नंबर 3/53 में हुई चोरी हुई थी। इस केस की जांच में घटना स्थल के आसपास आने जाने वाले सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान संदिग्ध सफेद हुंडई औरा कार जिसका अधूरा नंबर MP04-TB-468-ट्रैस की गई।

मुखबिरों से कार के संबंध में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। तब पता लगा कि विदिशा निवासी यशवंत रघुवंशी एवं रायसेन निवासी भूपेंद्र साहू नाम के व्यक्ति एक साथ कटारा हिल्स में रहते हैं। इस नंबर की कार उन्हीं के पास है। मुखबिर ने बताया कि अभिलाष विश्वकर्मा नाम का युवक भी इन्हीं के साथ रहता है। जो पूर्व में तेलंगाना में जेल भी काट चुका है।

विदिशा, भोपाल और छिंदवाड़ा से आरोपी गिरफ्तार

सूचना के बाद यशवंत रघुवंशी को विदिशा, भूपेन्द्र साहू को कटारा हिल्स भोपाल और अभिलाष विश्वकर्मा को जिला छिंदवाड़ा से हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर तीनों ने अन्य राज्यों के अपने साथियों के साथ मिलकर भोपाल में अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी करना स्वीकार किया।

चार वरदातों को अंजाम देना स्वीकार किया

आरोपियों ने पूछताछ में थाना कोलार रोड की 3 चोरियां , थाना कटारा हिल्स की 1 चोरी अपने साथियों के साथ करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि हमलोग चोरी किए जेवरात मंडीदीप स्थित मुथूट फायनेंस में जमा कर गोल्ड लोन लेते थे। उस पैसे को रियल स्टेट, शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर देते थे। आरोपियों ने लोन की रकम से लीगल ढंग से सोने और चांदी के जेवरात की खरीददारी भी की।

जानिए आरोपियों के कब्जे से क्या जब्त किया गया

  • लगभग 22 लाख रुपए कीमती सोने और चांदी के जेवरात, चांदी के सिक्के।
  • 24 हजार रुपए कैश
  • घटना में प्रयुक्त एक हुंडई कंपनी की औरा कार (क्रमांक MP04-TB-4680)।
  • एक स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक MP40-CA-8189)।
  • लगभग 40 लाख रुपए का सोना मुथूट फाइनेंस प्रा.लि. मंडीदीप ब्रांच मे फ्रीज कराया गया।
  • आरोपियों के बैंक खातों से लगभग 60 लाख का लेन देन का रिकॉर्ड मिला है। सभी खातों को फ्रीज कर जांच में लिया गया है।
  • गुरुवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

जानिए कौन हैं आरोपी और क्या करते हैं?

  1. यशवंत रघुवंशी पिता धारु सिंह रघुवंशी (30) निवासी गौरीशंकर आवासीय परिसर कटारा हिल्स भोपाल, स्थायी पता ग्राम जोहद थाना, नटेरन, जिला विदिशा, कम्युटर साइंस से इंजीनियरिंग कर चुका है। चोर गिरोह का सरगना है।
  2. भूपेन्द्र साहू पिता सुहाग चंद्र साहू (29) निवासी 307 एआईजी 4 गौरीशंकर आवासीय परिसर कटारा हिल्स भोपाल, स्थायी पता मन 64 वार्ड नं. 15 होली चौक नदी रोड बरेली, जिला रायसेन, भोपाल में रहकर प्राइवेट जॉब करता है।
  3. अभिलाष विश्वकर्मा पिता भगवान सिंह विश्वकर्मा (33) निवासी म.न. 239/9बी साकेत नगर भोपाल, स्थायी पता झूलेलाल कॉलोनी हरिपुरा विदिशा क्रांति एग्रो एजेंसी के पास हनुमान मंदिर के पीछे जिला विदिशा कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर चुका है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img