Monday, February 23, 2026
30.9 C
Bhopal

तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से 54 लाख ठगे

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक महिला से 54 लाख रुपए की ठगी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला का रिश्तेदार है, जिसने अपनी मां और पत्नी के साथ मिलकर ठगी की साजिश रची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, स्काय लक्जूरिया निपानिया निवासी दीपा पांडे की शिकायत पर आरोपी ऋतिक उर्फ सत्यम मिश्रा, उसकी मां बीना देवी और पत्नी पूर्णिमा उर्फ नेहा मिश्रा (निवासी नारीपुर, तहसील बलवर्गंज, जिला जौनपुर, उत्तरप्रदेश) के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपियों ने दीपा से नकद और जेवरात मिलाकर करीब 54 लाख रुपए ऐंठ लिए।

बीमारी के बहाने डराया, तांत्रिक क्रिया के नाम पर पैसा ऐंठा

दीपा ने बताया कि ऋतिक उसका चचेरा भाई है, जो पेशे से तांत्रिक है। वह पूजा-पाठ, झाड़-फूंक और तांत्रिक क्रियाएं करता है। कुछ समय पहले जब वह इंदौर आया, तब दीपा के बेटे की तबीयत खराब थी। ऋतिक ने दावा किया कि बेटे और पति पर किसी ने टोटका कर दिया है और पूरे परिवार पर अनहोनी का साया है। उसने डर दिखाकर कई बड़े मंदिरों में जैसे मेंहदीपुर बालाजी, कामाख्या देवी, उज्जैन और नासिक में विशेष पूजा कराने की बात कही।

डर फैलाकर की ठगी

ऋतिक ने पूजा-पाठ की गोपनीयता का हवाला देकर दीपा को किसी से बात नहीं करने दी। इस बीच वह अपनी मां और पत्नी के खातों में किश्तों में रुपए मंगवाता रहा। महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल में वह अपनी पूरी जमा पूंजी, बैंक बैलेंस, गहने और यहां तक कि रिश्तेदारों से उधार लेकर कुल 54 लाख रुपए दे चुकी है।

‘पूरे परिवार की रक्षा के लिए खुद पर क्रिया लेकर मर जाओ’

महिला का आरोप है कि जब उसने रुपए वापस मांगे तो ऋतिक ने कहा कि अब भी पूरा तांत्रिक असर खत्म नहीं हुआ है। दो बार उसने यहां तक कह दिया कि वह सारी तांत्रिक क्रिया अपने ऊपर लेकर सुसाइड कर ले, तभी परिवार बचेगा। इस मानसिक दबाव में महिला ने आत्महत्या का प्रयास भी किया और बीमार रहने लगी।

परिजनों को बताई पूरी सच्चाई, पुलिस में की शिकायत

पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने बात की, तब उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद दीपा ने लसूडिया थाने में शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

Hot this week

बड़ा तालाब: ‘मास्टर प्लान’ के जरिए बचाने की कवायद, अतिक्रमण पर घिरे अफसर

​भोपाल |भोपाल की लाइफलाइन 'बड़े तालाब' को प्रदूषण और...

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

Topics

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img