Saturday, October 3, 2026
22 C
Bhopal

ग्वालियर में फूफा ने भतीजे पर चलाई गोली

ग्वालियर में बुआ-फूफा के पारिवारिक विवाद के बीच एक भतीजे की जान पर बन आई। बुआ और फूफा के बीच विवाद चल रहा था। भतीजा, उसका पिता और चाचा बुआ का पक्ष ले रहे थे। इसी बात से नाराज होकर फूफा अपनी कार से आया और गालियां देते हुए एक के बाद एक दो गोलियां चला दीं। किस्मत से बालकनी में खड़ा भतीजा बाल-बाल बच गया। आरोपी फूफा बीएसएफ का रिटायर्ड जवान है।

यह घटना शुक्रवार शाम सिरोल इलाके की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देर किए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी राइफल भी जब्त कर ली गई है। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि उसकी मंशा क्या थी।

फूफा ने लाइसेंसी बंदूक से दो गोलियां चलाई

शहर के सिरोल गांव निवासी 25 वर्षीय सतीश सिंह पुत्र राकेश सिंह गुर्जर ने सिरोल थाना पहुंचकर बताया कि बागवई भितरवार हाल निवासी सिरोल वकील सिंह गुर्जर उसके फूफा हैं। उसकी बुआ कोमेश और फूफा वकील सिंह में कुछ पैसों के हिसाब को लेकर विवाद चल रहा है। जिस पर बुआ का पक्ष हमारा पूरा परिवार लेता है। पिता राकेश व चाचा मनोज सिंह भी बुआ की तरफ बोलते हैं। इससे फूफा काफी नाराज थे।

शुक्रवार को फूफा इसी विवाद के चलते अपनी कार से आए और मुझे गालियां देते हुए बाहर बुलाया। जैसे ही मैं, घर की बालकनी में पहुंचा तो फूफा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो गोलियां चला दीं। गोलियां चलने पर किस्मत से मैं नीचे की तरफ झुका तो गोली बालकनी में आकर लगी। इसके बाद फूफा वहां से भाग गया। तत्काल मामले की शिकायत पुलिस से की गई, जिस पर पुलिस ने हत्या के इरादे से गोलियां चलाने पर मामला दर्ज कर लिया है।

गोलियां चलाने वाला फूफा गिरफ्तार

पुलिस ने मामला सामने आने के बाद तत्काल एफआईआर दर्ज की और आरोपी फूफा वकील सिंह गुर्जर को दबिश देकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे उसकी लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया?।

रिटायर्ड बीएसएफ जवान ने पत्नी के भतीजे पर चलाई गोली

सिरोल थाना पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के विवाद में मायके पक्ष के हस्तक्षेप से नाराज एक रिटायर्ड बीएसएफ जवान ने पत्नी के भतीजे पर जान लेने की नीयत से गोलीबारी की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img