Saturday, October 3, 2026
21.5 C
Bhopal

भोपाल में महिला का हाई वॉल्टेज ड्रामा

भोपाल के अवधपुरी स्थित न्यू फोर्ड एक्सटेंशन में एक महिला ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। हाथ में हथौड़ा लेकर रेप के आरोपी के छोटे भाई के घर पहुंची, हथौड़े से चैनल गेट का ताला तोड़ा और तीसरे माले तक पहुंच गई। यहां बने किचन में रखे चूल्हे पर बैठ कर घर को आग के हवाले करने की धमकी दी। इससे घर में रहने वाला परिवार दहशत में आ गया। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस हंगामा कर रही महिला को थाने लेकर पहुंची तो यहां भी हंगामा कर दिया।

आलम यह रहा कि अन्य थानों से महिला पुलिस बल बुलाकर महिला पर काबू पाया जा सका। दरअसल महिला ने पिछले दिनों युवक पर रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी। जमानत मिलने के बाद आरोपी युवक अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश में रह रहा है। जिस घर में हंगामा किया, वहां आरोपी युवक का छोटा भाई रहता है। महिला आरोपी के भाई पर बड़े भाई को तत्काल बुलाने का दबाव बना रही थी।

7 साल तक रिलेशन में थी महिला

पुलिस के मुताबिक अमित कुमार प्राइवेट जॉब करते हैं। उनके बड़े भाई सतीश कुमार के खिलाफ महिला ने रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। दोनों 7 साल तक रिलेशन में रहे थे, बाद में सतीश ने शादी करने से इनकार कर दिया था। गिरफ्तारी के बाद सतीश कुमार ने तीन महीने जेल में रहे।

पिछले दिनों उसे जमानत मिल गई। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ इलाहाबाद चला गया।

आए दिन अमित के घर के बाहर हंगामा करती है महिला

सतीश के जाने के बाद से ही महिला अमित के घर के बाहर आए दिन आकर हंगामा करती है। वह सतीश का पता बताने और तत्काल उसे भोपाल बुलाने का दबाव अमित पर बनाती है। गुरुवार को महिला अमित कुमार के घर पहुंची और हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। इस दौरान महिला के साथ नकाब पहने अन्य दो और लोग थे। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया है कि महिला ने चूल्हे पर बैठ कर गैस भी खोल दी थी। वे लगातार हाथ में माचिस लिए घर को आग के हवाले करने की धमकी दे रही थी।

आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज महिला पर पुलिस ने आग लगाकर खुद को और दूसरों को नुकसान पहुंचाने के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को कोर्ट पेश कर जेल भी भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके साथ आए अन्य दो लोगों की भी पहचान की जा रही है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img