Saturday, June 27, 2026
33.1 C
Bhopal

भोपाल पुलिस की अवैध शराब तस्कर के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

• थाना स्टेशन बजरिया भोपाल पुलिस की अवैध शराब तस्कर के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

• 72 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

• मुखबिर सूचना पर कार्यवाही कर 08 पेटी शराब जप्त कीमती 39100/ रुपए

            शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणचारी मिश्र पुलिस आयुक्त भोपाल , श्री अवधेश गोस्वामी अति0 पुलिस आयुक्त , श्रीमती प्रियंका शुक्ला पुलिस उपायुक्त जोन-1, श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे अति. पुलिस उपायुक्त जोन-1 , श्री अजय तिवारी सहा. पुलिस आयुक्त जहाँगीराबाद संभाग द्वारा लगातार अपराधियों की घरपकड़ हेतु निर्देशित किया जाता रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी स्टेशन बजरिया जीतेन्द्र गुर्जर  व उनकी टीम द्वारा 72 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

    अपराध का विवरण - दिनांक-08/06/2025:-  को जरिये मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रूपसिंह कुशवाह के मकान गली नं. 05 द्वारका नगर में अपने किराये के कमरे में काफी मात्रा में देशी शराब रखे हुए है । जो कहीं बेचने की फिराक में है । मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु थाने से उनि अरविन्द कुमार सिंह को हमराह बल के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान मे भेजा गया जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर कमरे में ताला लगाकर भागने की फिराक मे था जिसे हमराह स्टाफ व स्वतंत्र साक्षियों के घेराबंदी कर पकडकर कमरे का ताला खुलवाया तो कमरे के अंदर टब , बाल्टियों व जमीन मे काफी मात्रा मे देशी मदिरा मसाला व देशी मदिरा प्लेन शराब रखी थी उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपनी होना बताया । जिसका नाम पता साक्षीगण के समक्ष पूछा गया तो उसने अपना नाम अनिकेत कुचबंदिया पिता मुकेश कुचबंदिया उम्र 19 साल नि. हनुमान मंदिर के पास छोला मंदिर थाना छोला मंदिर भोपाल का होना बताया , आरोपी अनिकेत कुचबंदिया के कब्जे से कमरे में रखी- जप्त मशरुका- देशी मदिरा मसाला 180 एम.एल. के 300 क्वाटर कुल मात्रा 54 लीटर कीमती 31800 रूपये एवं देशी मदिरा प्लेन के कुल 100 क्वाटर कुल मात्रा 18 लीटर कीमती 7500 रूपये कुल देशी शराब की मात्रा 72 लीटर कुल कीमती 39300 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी अनिकेत कुचबंदिया को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरुद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी का नामः-
अनिकेत कुचबंदिया पिता मुकेश कुचबंदिया उम्र 19 साल नि. हनुमान मंदिर के पास छोला मंदिर थाना छोला मंदिर भोपाल..

सराहनीय भूमिका- निरी. जितेन्द्र सिंह गुर्जर. उनि अरविन्द कुमार सिंह, म.प्र.आर. 3153 लक्ष्मी गढ़ेकर, आर. 651 मनोज शिवड़े, आर. 3835 रामकुमार जाट, आर. 1866 प्रीतम सिंह

Hot this week

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

Topics

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img