Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

केंद्र के तीन सचिव पहुंचे भोपाल, योजनाओं की समीक्षा की

भारत सरकार के सचिव स्तर के तीन अधिकारियों ने आज एमपी के मुख्य सचिव और अन्य विभागों के अफसरों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं और एमपी में केंद्र सरकार के सहयोग से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। केंद्र सरकार के कोआर्डिनेशन सेक्रेटरी और एमपी कैडर के अधिकारी मनोज गोविल तथा मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में भोपाल में हुई बैठक में 23 हजार करोड़ रुपए के कामों पर चर्चा की गई।

मुख्य सचिव और केंद्रीय समन्वय सचिव की मौजूदगी में हुई बैठक में दूरसंचार, सड़क परिवहन, आवास एवं शहरी कार्य तथा रेल मंत्रालय से जुड़ी 9 परियोजनाओं एवं 10 मुद्दों की समीक्षा की गई। इनमें से झांसी–खैरार–माणिकपुर एवं खैरार–भीमसेन रेल परियोजना, रामगंजमंडी–भोपाल नई रेल लाइन परियोजना, ललितपुर–सतना, रीवा–सिंगरौली एवं महोबा–खजुराहो रेल परियोजनाएं तथा भोपाल मेट्रो रेल परियोजना से संबंधित चार मामलों में राज्य सरकार की समय पर की गई कार्रवाई पर चर्चा हुई। जिन परियोजनाओं की समीक्षा हुई उनकी अनुमानित लागत लगभग 23000 करोड़ है।

ब्याज मुक्त ऋण हासिल करने की संभावनाएं तलाशने कहा

मुख्य सचिव जैन द्वारा शेष प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डॉ. गोविल ने मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि SASCI योजना के अंतर्गत प्राथमिकता प्राप्त परियोजनाओं के लिए ब्याजमुक्त ऋण प्राप्त करने की संभावना पर विचार किया जाए। समीक्षा बैठक के बाद गोविल ने भोपाल मेट्रो तथा रामगंजमंडी–भोपाल रेल परियोजना का निरीक्षण भी किया।

उधर खेल व युवा कल्याण के दो अफसरों ने ली बैठक

सचिव खेल मंत्रालय एवं महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण हरिरंजन राव और सचिव युवा कल्याण डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने सोमवार को भोपाल में मध्यप्रदेश की खेल और युवा कल्याण की गतिविधियों का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी ली।

सचिव हरिरंजन राव ने उद्धवदास मेहता भाईजी सेन्ट्रल रीजनल सेन्टर, भारतीय खेल प्राधिकरण गौरा गांव, बिशनखेड़ी की सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल और युवा कल्याण विभाग की शूटिंग, घुड़सवारी अकादमी, स्पोर्ट्स सांइस सेन्टर का भी अवलोकन किया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव खेल और युवा कल्याण मनु श्रीवास्तव के साथ तात्याटोपे स्टेडियम स्थित ध्यानचंद कॉन्फ्रेन्स हॉल में बैठक हुई। बैठक में सचिव खेल मंत्रालय हरिरंजन राव, संचालक खेल और युवा कल्याण राकेश गुप्ता, संचालक रीजनल सेन्ट्रल सेन्टर अभिषेक सिंह, सचिव साई विष्णुकांत तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

माय भारत पोर्टल से जुड़ें विभिन्न विभाग

युवा कार्यक्रम मंत्रालय सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल ने यूथ हॉस्टल भोपाल का अवलोकन किया और तात्याटोपे स्टेडियम में एन.वॉय.के. और माय भारत के अधिकारियों से भेंट कर गतिविधयों की जानकारी ली। डॉ. गोविल ने टी.टी. नगर खेल स्टेडियम पहुंचकर माय भारत योजना की राज्य स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने युवाओं की भागीदारी को सशक्त करने के लिए सुझाव दिए। ‘माय भारत’ पोर्टल एवं एप के उपयोग को सशक्त करने के लिये तकनीकी सुधार के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विभागों को ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर बल दिया।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img