Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 38 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है। तीनों आरोपी कम पढ़े-लिखे हैं और नशे की लत के चलते इस धंधे में उतरे हैं।

क्राइम ब्रांच ने पहली कार्यवाही सूर्यदेव नगर में की। यहां से दो आरोपियों निम्बू उर्फ निमेश मिश्रा (26) निवासी हुक्मखेड़ी रेती मंडी और नितिन बामनिया (29) निवासी सिल्वर ऑक्स कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपियों के पास से 25 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे खुद नशा करते हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए एमडी ड्रग्स खरीदकर उसे ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे।

ड्रग्स तस्कर रिंकू उर्फ वैभव धामेलिया।

दूसरी कार्यवाही पंचकुइया मुक्तिधाम के पीछे की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश देकर रिंकू उर्फ वैभव धामेलिया (24) निवासी प्रजापत नगर को गिरफ्तार किया है। टीम को देखकर रिंकू भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 13 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। उसने भी कबूला कि वह सस्ते में ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में बेचता था।

एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने बताया कि

तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्हें ड्रग्स की सप्लाई कहां से मिलती थी और वे किसे बेचते थे।

आरोपी, उनका पेशा और अपराध

  • निमेश, जो केवल चौथी कक्षा तक पढ़ा है, पेशे से पेंटर है और उस पर हत्या के प्रयास, आबकारी उल्लंघन, ड्रग्स तस्करी और मारपीट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  • नितिन, नवमीं तक पढ़ा है और लॉन्ड्री प्रेस में काम करता था। उस पर भी आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हैं।
  • रिंकू, आठवीं तक पढ़ा है और हेयर सैलून में कटिंग का काम करता था। उस पर भी मारपीट और झगड़ों के मामले दर्ज हैं।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img