Saturday, February 14, 2026
28.1 C
Bhopal

गौरक्षा के नाम पर युवकों की पिटाई, 1 की मौत

रायसेन जिले में कथित गौ-परिवहन के शक में दो मुस्लिम युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस हमले के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।

आरोप है कि गायों से भरी गाड़ी को मेगांव के पास रोककर 20-25 लोगों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। इस हमले में भोपाल के जिंसी इलाके में रहने वाले जुनैद की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक अरहम गंभीर हालत में चिरायु अस्पताल में भर्ती है। बता दें कि जुनैद मूलतः सिरोंज का रहने वाला था, वहीं अरहम श्यामपुर का निवासी है।

धनोरा से सिरोंज जा रहे थे गाय लेकर

परिजनों के मुताबिक, जुनैद और अरहम धनोरा से सिरोंज के लिए 6 गाय खरीदकर ला रहे थे। जुनैद भोपाल के जिंसी इलाके में डेरी का संचालन करता था और विदिशा में दूध के व्यवसाय से जुड़ा था। यह घटना 4 और 5 जून की दरम्यानी रात को हुई।

मोहम्मद माज कुरैशी ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें मेगांव में रोका, फिर सांची और रायसेन के बीच उन्हें रातभर पीटा गया।

अरहम की हालत अभी भी गंभीर

अरहम के पिता जफर उद्दीन और जुनैद के भाई जैद कुरैशी ने बताया कि हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि करीब दो लाख रुपए भी लूट लिए। परिजनों को दोनों युवक 24 घंटे बाद विदिशा अस्पताल में मिले। इसके बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जुनैद की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अरहम अभी वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत बेहद गंभीर है।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर आरोप

परिजन मोहम्मद अशरफ ने बताया कि जुनैद पिछले दो साल से भोपाल में रह रहा था और डेरी के लिए नियमित रूप से गाय खरीदता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता चंदन यादव और चंदन कुशवाह इन युवकों को विदिशा थाने ले गए और वहां से सांची थाना क्षेत्र के मेगांव के पास ले जाकर पिटाई की।

जुनैद के परिजन मोहम्मद माज कुरैशी ने बताया कि वे विदिशा में डेरी के लिए पांच गाय खरीदने गए थे, तभी यह घटना हुई।

तीन आरोपी गिरफ्तार, वीडियो के आधार पर अन्य की तलाश

इस मामले में एसडीओपी रायसेन प्रतिभा शर्मा ने बताया कि घटना 5 जून की देर रात की है। मारपीट की एफआईआर 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें ध्रुव चतुर्वेदी और गगन दुबे (दोनों विदिशा निवासी) और रामपाल राजपूत (करारिया) शामिल हैं।

इनके किसी संगठन से जुड़े होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी पशु क्रूरता, अवैध परिवहन और मारपीट जैसे अपराध दर्ज हैं।

Hot this week

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

15 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट नहीं मिलने से गुत्थी उलझी

​भोपाल। राजधानी के सूखी सेवनिया थाना इलाके में एक...

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत, फल विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

इंदौर। शहर के चंदन नगर इलाके में एक युवक...

Topics

भोपाल के जेएसआर ग्लोबल कॉलेज में फाइनेंस कर्मी की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया इलाके में स्थित जेएसआर ग्लोबल...

पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की बेरहमी से हत्या

​बांसवाड़ा | सदर थाना क्षेत्र में दोस्ती के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img