Wednesday, June 10, 2026
34.4 C
Bhopal

तलाकशुदा महिला से पहचान छिपाकर दोस्ती:राज खुला तो पत्नी की तरह रखा, बेटी हुई तो धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

इंदौर के खजराना में पहचान छुपाकर शादीशुदा महिला से दोस्ती और फिर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी से इंदौर प्रेस क्लब में पीड़िता की पहचान हुई। आरोपी ने महिला से दोस्ती करने के बाद आपसी सहमति से कई बार संबंध बनाए।

खजराना पुलिस ने बताया कि 40 साल की महिला की शिकायत पर पुलिस ने श्याम उर्फ शाहनवाज पुत्र सलीम पटेल, निवासी लक्ष्मीबाग कॉलोनी खजराना के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक 2001 में उसकी शादी हुई। इस शादी से उसे दो बच्चे हुए। 2011 में उसका पति से तलाक हो गया।

2016 में एमटीएच कंपाउंड स्थित प्रेस क्लब में उसकी पहचान श्याम पटेल से हुई। काम के सिलसिले में उससे बात होने लगी। इसके बाद एक दो बार साथ में घूमने-फिरने भी गए। पीड़िता ने बताया कि जब बच्चे घर पर नहीं होते थे तब श्याम उसके घर मिलने आता था। इस दौरान दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बन गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक दिन श्याम मोबाइल पर बात कर रहा था। तब उसकी बहन ने सुना कि वह बार-बार उर्दू शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। शंका होने पर पीड़िता को बहन ने यह बात बताई।

तब पीड़िता ने श्याम का आधार कार्ड चेक किया। जिसमें शाहनवाज नाम सामने आया। विवाद के बाद शाहनवाज ने कहा कि वह शादी करना चाहता है। पीड़िता मान गई और उसके साथ पत्नी की तरह रहने लगी।

2022 में पीड़िता को शाहनवाज से एक बेटी हुई। इसके बाद से शाहनवाज पीड़िता पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। वह पीड़िता से बुर्का पहनाने और नमाज पढ़ने के लिए कहने लगा। पीड़िता ने कहा कि हम दोनों के बीच इस तरह की कोई बात नहीं हुई है। वह इस तरह से नहीं रह सकती।

तब शाहनवाज ने मारपीट की। वह घर पर पूजा-पाठ नहीं करने देता। 15 जून को शाहनवाज धर्म परिवर्तन को लेकर काफी दबाव बना रहा था। इसे लेकर मारपीट की। इसके बाद परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल: आजाद मार्केट में अचानक गिरा पेड़, तीन लोग घायल

​भोपाल। बुधवार दोपहर शहर के पुराने आजाद मार्केट में...

भोपाल: क्लीनिक में युवती से छेड़छाड़, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार

​भोपाल। सूखी सेवनिया इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने...

भोपाल: 12वीं पास छात्रा ने दी जान, कमरे से मिले संदिग्ध सामान

भोपाल। शहर के बजरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों का सेवाकाल: नई दिल्ली में विशेष प्रार्थना

​नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के...

Topics

पटवारी बनकर बुजुर्ग दंपती को ठगा, सोने के जेवर लेकर फरार

​मऊगंज/नईगढ़ी। जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img