Wednesday, November 25, 2026
19.1 C
Bhopal

इंदौर निगम के अफसर के घर-दफ्तर पर छापा

इंदौर नगर निगम के उद्यान विभाग में सहायक अधीक्षक चेतन पाटिल के घर और दफ्तर पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा है। टीम मंगलवार सुबह यहां पहुंची। पाटिल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर ये कार्रवाई की जा रही है।

एक टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंची और छानबीन शुरू की। दूसरी टीम नगर निगम स्थित उनके कार्यालय पहुंची। यहां वरिष्ठ अधिकारी के पहुंचने के बाद ही छानबीन शुरू की जाएगी।

ईओडब्ल्यू एसपी आरएस यादव ने बताया कि पाटिल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। अभी तक गुलमोहर कॉलोनी में 28.60 लाख कीमत के दो प्लॉट, 42 लाख कीमत का दो मंजिला मकान, 25 लाख की पॉलिसी, 20 लाख का सोना और करीब एक लाख कैश मिले हैं। अभी सर्च जारी है और सोने का मूल्यांकन होना बाकी है।

यादव ने कहा- पाटिल मस्टरकर्मी भर्ती हुए थे। 20 साल की नौकरी में वेतन से आय का अनुमान करीब 15 लाख रुपए का है और 1.85 करोड़ रुपए खर्च करना पाया गया है। इनके पास नगर निगम इंदौर की उद्यानिकी विभाग का प्रभार है, जिसमें पौधों की खरीदी में 4 करोड़ रुपए का घोटाला संबंधी शिकायत मिली थी।

घर में दस्तावेज खंगाल रही टीम ईओडब्ल्यू की एक टीम पाटिल के गुलमोहर कॉलोनी निवास पर दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। इसमें बैंक पासबुक, संपत्ति, जमा पूंजी, एफडी, इन्वेस्टमेंट सहित कई बिंदुओं पर टीम जानकारी जुटाई जा रही है।

दरअसल, ईओडब्ल्यू को इनपुट मिले थे कि बीते सालों में पाटिल ने खुद के, परिवार, रिश्तेदारों के नाम से काफी संपत्ति अर्जित की। इंदौर के बाहर भी प्रॉपर्टी होने की सूचना है। उधर, एक टीम निगम के उनके ऑफिस के दस्तावेजों की छानबीन करेगी। इसमें पौधों की खरीदी, कटाई, टेंडल, बिल आदि को जानकारी जुटाई जाएगी।

Hot this week

सीहोर में एसपी बंगले के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 लोगों पर आरोप

सीहोर। शहर में एसपी बंगले के पास बुधवार शाम...

भोपाल के 55 इलाकों में गुरुवार को 4 से 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 55 इलाकों में गुरुवार को...

Topics

पानी समझकर बाथरूम क्लीनर पीने से ढाई साल की मासूम की मौत, परिवार में पसरा मातम

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते पानी समझकर...

छोला इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से वार कर पत्थर से कुचला सिर

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित टिटोड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img