Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

युवती ने पहले पति पर दर्ज कराया छेड़छाड़ का केस

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने पहले पति राहुल सुनहरे के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि आरोपी से उसकी कॉलेज समय में पहचान हुई थी। बाद में आर्य समाज रीति से शादी हो गई पर मारपीट के चलते उसने उसे छोड़ दिया था। दूसरी शादी करने पर आरोपी ने पहले धमकाया और बाद में फोटो-वीडियो वायरल कर दिए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2023 में कॉलेज में पढ़ते हुए उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। वह पीछा करता था और कमेंट्स भी। उसने कहीं और शादी करने पर उठाकर ले जाने की धमकी दी थी। डर के चलते वह उससे बात करने लगी और कुछ समय बाद राहुल ने उससे आर्य समाज की रीति से शादी कर ली। इसके बाद राहुल नशा करने लगा और आये दिन मारपीट करता था। इसलिए उसे छोड़कर माता-पिता के पास चली गई।

अश्लील फोटो-वीडियो ससुराल वालों को भेजे

इस घटना के एक साल बाद माता-पिता ने उसकी शादी कन्नोद में करवा दी। शादी से पहले ही राहुल को यह बात पता चल गई और उसने होने वाले पति को सब बता दिया। शादी के बाद राहुल ने अश्लील फोटो और वीडियो पति और ससुराल के अन्य लोगों को भेज दिए। इस कारण पति ने छोड़ दिया और राहुल फिर से पीछा कर परेशान करने लगा। पीड़िता ने बताया कि राहुल ने कहा कि कहीं शादी भी नहीं होने दूंगा और जिंदा भी नहीं रहने दूंगा। तब वह पुलिस के पास पहुंची और केस दर्ज कराया।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img