Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में तलवार लहराने वाले आरोपी का निकाला जुलूस

भोपाल के तलैया थाना पुलिस ने धारदार तलवार लहराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के आधार पर की गई, जो सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक इतवारा क्षेत्र में खुलेआम तलवार लहराते नजर आ रहा था

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान कर मंगलवार तड़के उसे केवड़ के बाग इलाके से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शोएब कुरैशी पिता सलीम कुरैशी (उम्र 35 वर्ष) निवासी पंचायती मस्जिद के पास, थाना तलैया, भोपाल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को तलवार के साथ पकड़ा गया है। उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला।

बुधवारा इलाके में पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी का जुलूस बुधवारा इलाके में निकाला। इस दौरान आरोपी सड़कों पर खुद को ‘बदमाश’ बताते हुए कहता रहा- पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पापा है।’ आरोपी की यह हरकत लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

अवैध हथियार रखने की धाराओं में केस दर्ज

इस कार्रवाई को लेकर भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश कुमार गोस्वामी, डीसीपी रियाज इकबाल, एडीसीपी शालिनी दीक्षित और एसीपी चंद्रशेखर पांडे के निर्देशन में टीम गठित की गई थी। तलैया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img