Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

जमानत पर छूटा रेप का आरोपी, पीड़िता ने करवाई हत्या

राजगढ़ में 9 जून को खेत में संदिग्ध हालत में युवक की मौत के मामले में गुरुवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। युवक की हत्या चार साल पुराने रेप केस से जुड़ी रंजिश में की गई। युवक पर एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया था।

वह चार महीने जेल में रहा और फिर जमानत पर बाहर आया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पति के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। उन्होंने डेढ़ लाख रुपए में उसकी हत्या की सुपारी दी। आरोपियों ने उसे खेत में जबरन जहरीली दवाई पिलाई। विरोध करने पर गला घोंटकर मार डाला।

रेप पीड़िता समेत 8 लोगों को किया गिरफ्तार एसपी अमित तोलानी ने बताया कि पुलिस ने हत्या की साजिश रचने से लेकर उसे अंजाम देने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक की पहचान भूरालाल तंवर के रूप में हुई। पीड़िता के पति ने हत्या के लिए बीरम राव और उसके तीन बेटे दिनेश, राजेश और महेश को डेढ़ लाख रुपए में सुपारी दी।

9 जून को माखन तंवर नामक युवक को ₹10 हजार देकर भूरालाल को खेत की ओर बुलवाया गया। पुलिस ने रेप पीड़िता, उसके पति, माखन तंवर, चंदालाल, सौरमबाई, बीरम राव और उसके तीनों बेटों को गिरफ्तार किया है। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

शव खेत में पड़ा मिला था, बाइक से हुई पहचान गौरतलब है कि 10 जून को भोजपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास एक खेत में युवक का सड़ा-गला शव मिला था। बाइक नंबर के आधार पर उसकी पहचान झालावाड़ (राजस्थान) निवासी भूरालाल तंवर (28) के रूप में हुई थी। वह अकेला रहता था और हलवाई का काम करता था। पुलिस ने सीडीआर, मोबाइल लोकेशन और पूछताछ के जरिए पूरे मामले की परतें खोलीं।

Hot this week

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

Topics

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img