Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

भोपाल में महीने से एक जगह खड़े कार-ऑटो जब्त

भोपाल में ट्रैफिक सिस्टम सुधारने और अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को टीटी नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई हुई। दोपहर तक पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम और प्रशासनिक अमले ने एक ही जगह पर महीनों से खड़े 35 से ज्यादा ऑटो और कारें जब्त की। इस दौरान कुछ लोगों ने अफसरों से बहस भी की, लेकिन सख्ती के आगे उनकी एक न चली।

एसडीएम अर्चना शर्मा ने बताया, कंडम गाड़ियों की वजह से सड़कें ब्लॉक हो गई थी। जगह-जगह ई-रिक्शा खड़े रहते हैं। इससे एक्सीडेंट भी होते हैं। एडीएम अंकुर मेश्राम की मौजूदगी में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने यह संयुक्त कार्रवाई की।

कार्रवाई से पहले मुनादी कराई एसडीएम शर्मा ने बताया कि कार्रवाई से पहले मुनादी भी कराई गई। ताकि, लोग अपने कंडम वाहन हटा लें, लेकिन कई लोगों ने गाड़ियां नहीं हटाई। ये गाड़ियां 4-5 महीने से एक ही जगह पर खड़ी हुई थी। एडीएम मेश्राम ने बताया कि यह संयुक्त कार्रवाई है, जो लगातार जारी रहेगी।

सभी एसडीएम करेंगे कार्रवाई

शुक्रवार को टीटी नगर इलाके में कार्रवाई हुई। ऐसी ही कार्रवाई कोलार, बैरसिया, एमपी नगर, शहर वृत्त, बैरागढ़ और हुजूर क्षेत्र में भी होगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों से कार्रवाई को कहा है।

शुक्रवार को हुई कार्रवाई की तस्वीरें…

सांसद ने उठाया मुद्दा, मीटिंग की थी भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने दो दिन पहले ही कंडम गाड़ियों और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया था। सांसद शर्मा ने कहा कि ई-रिक्शा संचालन की कोई पॉलिसी नहीं होने की वजह से सड़कों पर जगह-जगह ई-रिक्शा खड़े हो जाते हैं। इनकी स्पीड धीमी होने की वजह से गाड़ियां नहीं निकल पाती है और सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है।

ख़ासतौर पर शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित होने से लोगों को समय पर एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंचने में भी दिक्कत होती है। इसलिए ई-रिक्शा संचालन के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी।

15 दिन तक चलेगा अभियान

सांसद की मीटिंग के बाद कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम से कहा था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ट्रेंचिंग यार्ड बनकर कंडम वाहनों को सड़क से हटाएं। इसके लिए 20 जून से 15 दिन का अभियान चलाने की निर्देश दिए थे। यह कार्रवाई शुक्रवार से ही शुरू हो गई है।

सांसद ने बताया कि फुटपाथ लोगों को चलने के लिए बनाए जाते हैं, जबकि इन पर सब्जी के ठेले, फल के ठेले और अन्य तरह के अतिक्रमण लोगों ने कर लिए हैं। यहां तक कि नगर निगम द्वारा बनाई गई नालियों के ऊपर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। इन्हें हटाया जाना चाहिए। जिससे कि यातायात सुगम बने।

अतिक्रमण दस्ते का गठन अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण दस्ता गठित किया जाएगा। जिसका प्रभारी एडीएम को बनाया जाएगा। पुलिस के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर, अथवा डिप्टी कमिश्नर, संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और पुलिस के एसीपी, थाना प्रभारी अतिक्रमण दस्ता में शामिल रहेंगे। इसके साथ ही दस्ते में मोबाइल कोर्ट और एक मजिस्ट्रेट भी शामिल होंगे। इसके लिए पॉलिसी तैयार की जा रही है।

रोटरियां हटेंगी, सुगम होगा यातायात इसी प्रकार शहर के प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न की समस्या सुधारने के लिए दो रोटरियां तुरंत हटाई जाएगी। जिनमें नेहरू नगर चौराहा और साढ़े दस नंबर की रोटरी शामिल हैं। आने वाले समय में इसका पूरा प्लान बनाकर भोपाल शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर लेफ्ट टर्न की समस्या को हल किया जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों को प्लान बनाने के लिए निर्देशित किया गया है। सांसद शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा बनाई गई पार्किंग में महीनों तक गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसका समय भी निश्चित होना चाहिए।

Hot this week

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल: जमीन विवाद में स्कूल वैन पर हमला, बच्चों के सामने चालक को तलवार से काटा

​भोपाल। शहर के कोलार इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

Topics

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img